ChatraCrime NewsJharkhandNEWS

चतरा : टीएसपीसी के दो उग्रवादी गिरफ्तार, लोडेड बंदूक और पांच जिंदा गोली भी बरामद

Chatra/Ranchi : पिपरवार थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए टीपीसी के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार उग्रवादियों में विक्की गंझु और सुनील गंझु शामिल है. इनके पास से एक लोडेड सिंगल शॉट, पांच जिंदा गोली और दो मोबाइल फोन बरामद किया है.

टंडवा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शंभू सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की दो व्यक्ति हथियार के साथ संदिग्ध अवस्था में पिपरवार क्षेत्र के बेती गांव के सैनिक कंपनी के आस-पास किसी बड़े घटना को अंजाम देने की फिराक में है. इसी सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए गठित टीम द्वारा छापेमारी कर टीएसपीसी संगठन के दो सक्रिय सदस्यों की गिरफ्तार किया  है. इनके पास से हथियार सहित अन्य सामान बरामद किया गया है.

उन्होंने बताया कि पिपरवार थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी की ओर से लगातार कोल कम्पनियों, कोल व्यवसायियों, ठेकेदारों से रंगदारी और लेवी की मांग की जा रही थी. इन सभी बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए उग्रवादी संगठन के विरूद्ध छापामारी की जा रही है. इस दौरान पिछले तीन माह में भिन्न भिन्न कांडों में टीएसपीसी उग्रवादी संगठन के कुल सात सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है.

इसे भी पढ़ें: Breaking : धनबाद में एसीबी की टीम ने 6 हजार घूस लेते हुए दरोगा को किया गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button