ChaibasaCrime NewsJharkhand

CHAKRADHARPUR : हिंदूवादी नेता कमलदेव गिरि की हत्या के 10 दिन बाद हत्यारों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आज होगा खुलासा

CHAKRADHARPUR : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर स्थित भारत भवन के पास हिंदूवादी संगठन गिरिराज सेना के प्रमुख कमलदेव गिरि की हत्या के 10 दिनों बाद आखिरकार पुलिस को सफलता हाथ लग गई. पुलिस ने इस मामले में हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि, चाईबासा पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने से इंकार कर रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हत्या में शामिल दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस आज मामले का खुलासा करेगी. बता दे कि 12 नवंबर की देर शाम कमलदेव गिरि अपने साथी के साथ भारत भवन के पास खड़े थे. इतने में कुछ अपराधी पीछे से आए और कमलदेव पर बम से हमला कर दिया. बम उनके सिर के पीछे जा लगा. आनन–फानन में उन्हे रेलवे अस्पताल ले जाया गया जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था. इस घटना के बाद से ही पूरे शहर में धारा 144 लागू कर दी गई थी. पुलिस पर हत्यारों की गिरफ्तारी का दबाव बढ़ता ही जा रहा था. आखिर पुलिस को कामयाबी मिल गई. जल्द ही पुलिस हत्या के राज से पर्दा उठाएगी.

Related Articles

Back to top button