
Ranchi : एसीबी की टीम ने आज करीब 11 बजे सरायढेला थाना के एक दारोगा को छह हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया. दारोगा राजेंद्र उरांव केस डायरी लिखने के एवज में यह रुपये मांग रहे थे. भुक्तभोगी ने इसकी शिकायत एसीबी से की थी. मामले के सत्यापन के बाद एसीबी ने जाल बिछाकर आरोपित दारोगा को रंगे हाथ बाॅम्बे स्वीट्स में दबोच लिया. आरोपित दारोगा को सरायढेला थाना ले जाया गया है. मामले में शिकायतकर्ता प्रदीप पांडेय के आवेदन पर एफआइआर दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है.
जानकारी के अनुसार, यह मामला करीब पांच साल पुराना था. वर्ष 2017 के इस मामले में केस डायरी लिखने के लिए आरोपित दारोगा राजेंद्र उरांव सरायढेला थाना क्षेत्र में रहने वाले प्रदीप पांडेय से छह हजार रुपये रिश्त मांग रहा था. भुक्तभोगी ने इसकी शिकायत एसीबी में की थी. मामले के सत्यापन के बाद एसीबी ने जाल बिछाकर आरोपित दारोगा को रंगे हाथ दबोच लिया. एसीबी ने बाॅम्बे स्वीट्स में जाल बिछाकर दबोचा.
इसे भी पढ़ें: रिम्स में गार्ड्स को 4 महीने से नहीं मिल रहा पेमेंट, कईयों को मिला मकान मालिक का अल्टीमेटम




