Crime NewsJamshedpurJharkhand

Jamshedpur : सीजीपीसी प्रधान मुखे पर महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, कदमा थाना में शिकायत

Jamshedpur : जमशेदपुर के कदमा उलियान निवासी एक महिला ने सीजीपीसी प्रधान गुरमुख सिंह मुखे पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए कदमा थाना में लिखित शिकायत की है. सूचना पाते ही मानगो गुरुद्वारा के प्रधान भगवान सिंह, साकची गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान हरविंदर सिंह मंटू, टीनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी के महामंत्री सुरजीत सिंह खुशीपुर, सुखविंदर सिंह, राजू समेत विश्व हिंदू परिषद के चिंटू के अलावा सिख समाज के लोग कदमा थाना पहुंच गए है. मामले को लेकर थाना प्रभारी अशोक कुमार राम ने पीड़िता का बयान भी लिया हैं. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार महिला दो बच्चों को मां है और उसका पति विदेश में रहता है. महिला पारिवारिक विवाद सुलझाने बीते दिनों सीजीपीसी कार्यालय गई थी. महिला गुरमुख सिंह मु्खे से मिली जिसके बाद मुखे ने समझौता कराने की बात कही. महिला का आरोप है कि 3 नवंबर की दोपहर 1:30 बजे मुखे उनके कदमा स्थित आवास आया था वहां उसके साथ छेड़खानी करते हुए पिस्टल की नोक पर दुष्कर्म किया. घटना के वक्त छोटा बेटा घर पर ही था. महिला के पास घटना का पूरा वीडियो भी है जिसे उसने पुलिस ने समक्ष प्रस्तुत किया है. वहीं मुखे ने इस आरोप को खारिज किया है.

Related Articles

Back to top button