ChaibasaJharkhand

Chakradharpur : “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम का शुभारंभ

Chakradharpur : झारखंड सरकार के तीन साल पूरे होने उपलक्ष्य पर हेमंत सरकार द्वारा राज्य में कराए गए कार्यों की जानकारी जनता को देने के लिए “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम की शुरुआत की गई. कार्यक्रम की शुरुआत चक्रधरपुर प्रखंड के आसनतलिया पंचायत भवन और नगर परिषद क्षेत्र के पुरानीबस्ती स्थित विकास भवन में किया गया. पंचायत भवन आसनतलिया में बीस सूत्री अध्यक्ष ताराकांत सिजुई, प्रमुख ज्योति सिजुई, मुखिया कैरी बोदरा, बीडीओ संजय कुमार सिन्हा, सीओ बाल किशोर महतो, उपप्रमुख विनय प्रधान, विधायक प्रतिनिधि पीरु हेंब्रम, सन्नी उरांव, सांसद प्रतिनिधि प्रीतम बांकिरा आदि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किए. जिसके बाद विभिन्न विभागों में सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों दी. वहीं विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर योग्य लाभुकों का रजिस्ट्रेशन किया.मौके पर मौजूद बीडीओ संजय कुमार सिन्हा ने कहा कि रोजगार के लिए सरकार प्रयत्नशील है. दूसरे राज्यों में पलायन करने से अच्छा अपनों के बीच रहकर गांव में काम कर के रोजगार प्राप्त करें. उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत सौ दिन की रोजगार मिलना गारंटी है इसके अलावे गांव की विकास और रोजगार के लिए ग्रामसभा में ज्यादा से ज्यादा योजनाओं का चयन करें. उससे पलायन करने वाले युवाओं को रोजगार मिलेगा. उन्होंने कहा कि प्रत्येक गांव में सौ से अधिक योजनाओं को चयन करें वहीं सरकार का निर्देश है कि प्रत्येक गांव में कम से कम पांच योजनाओं का काम होता रहे. बीडीओ ने कहा कि पलायन कर जितनी रोजगार किए जाते हैं, उतनी आमदनी यहां भी रहकर कर सकते हैं तथा परिवार चला सकते हैं. उन्होंने जनप्रतिनिधियों से पलायन पर रोक लगाने को कहा. इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य मीना जोंकों, पंचायत समिति सदस्य नरेश बोदरा, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी आनंद फैलिक्स एक्का, प्रखंड कृषि पदाधिकारी दिलीप कुमार महतो, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी गोपाल सुंदर मंडल, सोमा पुरती, पंचायत सचिव अधीर चंद्र प्रधान समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

Related Articles

Back to top button