
Ranchi: पंकज मिश्रा के सहयोगी बच्चू यादव की ओर से ईडी कोर्ट में जमानत अर्जी दायर की गई है. मामले में कोर्ट ने ईडी को जवाब दाखिल करने के लिए समय दिया. मामले की अगली सुनवाई 29 अक्टूबर को होगी. बच्चू यादव को ईडी ने रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी ,इसके बाद 11 अगस्त को उसे न्यायिक हिरासत पर जेल भेज दिया था. ईडी की ओर से बच्चू यादव, प्रेम प्रकाश सहित तीन के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल हो चुकी है.
बता दें कि ईडी की टीम ने पत्थर व्यवसाई बच्चू यादव को 4 अगस्त को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार करने के पूर्व पत्थर व्यवसाई बच्चू यादव को ईडी की टीम ने दो बार समन जारी किया था, लेकिन निजी कारणों का हवाला देते हुए ईडी कार्यालय नहीं पहुंचे थे. जिसके बाद भी ईडी ने उसे गिरफ्तार किया था. बता दें कि ईडी की टीम ने पहले ही साहिबगंज में उसके जहाज को जब्त कर लिया है.
इसे भी पढ़ें: जेल से छूटने के बाद मॉडल अपने गिरोह के साथ कर रही थी ब्राउन शुगर की तस्करी




