
Deoghar: झारखंड सरकार द्वारा बिना 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण के निकाय चुनाव कराए जाने के फैसले पर भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला कमेटी की ओर से बुधवार को स्थानीय टावर चौक के पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष विनय चंद्रवंशी कर रहे थे. मौके पर उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार अपनी कथनी और करनी के अंतर को इस फैसले से दर्शाने का काम किया है. जिसे ओबीसी समाज कभी बर्दाश्त नहीं करेगा. राज्य सरकार के इस फैसले का विरोध जोरदार तरीके से किया जाएगा. उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा संख्या ओबीसी की होने के बावजूद ओबीसी के साथ इस प्रकार से अन्याय करना सरकार की मानसिकता को दर्शाता है. सरकार ओबीसी के हित की नहीं है. पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सचिन सुल्तानिया, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष विजया सिंह, ममता गुप्ता, मुन्नी देवी, जिला महामंत्री ओबीसी मोर्चा दीपक केसरी, अटल यादव, संतोष मुर्मू, विनोद सिंघानिया, गणेश मंडल, अजीत गुप्ता, संध्या कुमारी, अनिल साह, अजय केसरी, उमाशंकर पंडित, सुमन देवी, लक्ष्मी देवी, मनीष गुप्ता, राजीव चौधरी, गोपाल मंडल, धनंजय मंडल सहित भारतीय जनता पार्टी के अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें: मंत्री सत्यानंद और आलमगीर ने गिरिडीह में बतायी हेमंत सरकार की उपलब्धि, विधायक सोनू ने किया भाजपा पर जोरदार हमला




