JharkhandJharkhand StoryRanchi

नागरिकों की शिकायतों के निदान के लिए अब कॉल सेंटर तैयार करायेगा नगर विकास विभाग

Ranchi: झारखंड सरकार के नगरीय प्रशासन निदेशालय (नगर विकास एवं आवास विभाग) ने नागरिकों की शिकायतों के निदान के लिए एक कॉल सेंटर स्थापित करने का विचार किया है. निदेशालय इसके लिए एजेंसी की तलाश में भी लग गया है. इसके लिए इच्छुक एजेंसियों से आवेदन मांगे जाने को टेंडर नोटिस भी जारी कर दिया है. निदेशालय के निदेशक ने नोटिस जारी करते हुए कहा है कि चयनित एजेंसी या फर्म एक कॉल सेंटर स्थापित करने के अलावा उसका संचालन भी करेगा. इसके जरिये इंटीग्रेटेड पब्लिक ग्रिवांस मैनेजमेंट सिस्टम (PGMS) विकसित करते लोगों की शिकायतों का निवारण किया जायेगा. राज्य के विभिन्न नगर निकायों में रहने वाले नागरिक इंटरनेट, ई-मेल, SMS और वेब बेस्ड पोर्टल का भी उपयोग करेंगे. इस प्रक्रिया में शामिल होने को इच्छुक एजेंसियां या फर्म 20 अक्टूबर 2022 तक टेंडर जमा कर सकती हैं.
इसे भी पढ़ें: रामगढ़ : SBM में कर्मियों की नियुक्ति में अपनाया जा रहा मनमाना रवैया, अब मंत्री लेंगे खबर

इन बिंदुओं का रखना है ध्यान

निदेशालय के मुताबिक स्थापित किये जाने वाले कॉल सेंटर का संचालन 2 सालों तक करना होगा. इसके लिए टेंडर डालते समय टेंडर फीस 10 हजार रुपये लगेंगे. बिड सिक्योरिटी के तौर पर एक लाख रुपये का इएमडी (रिफंडेबल) जमा करना होगा. 11 अक्टूबर को प्रि-बिड मीटिंग होगी. एजेंसियां, फर्म मेल के जरिये ([email protected]) जरूरी जानकारी ले सकती हैं. वेवसाइट https://jharkhandtenders.gov.in/nicgep/app के जरिये टेंडर आवेदन ऑनलाइन 13 अक्टूबर से जमा होंगे. 20 अक्टूबर तक इसके लिये समय सीमा तय है. टेक्निकल बिड 28 अक्टूबर को खोला जायेगा. रांची स्थित जुपमी भवन (स्मार्ट सिटी, धुर्वा) के पहले तल्ले पर म्यूनिसिपल एडमिनिस्ट्रेशन के निदेशालय से विस्तृत जानकारी ली जा सकती है. फोन नं 0651-2401955 से भी संपर्क किया जा सकता है.

Related Articles

Back to top button