
Ranchi: राजधानी रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं दो लोग घायल हो गए. बताया जा रहा कि हेंदेगीर गांव के समीप बुधवार की देर रात अवैध बालू से लदे ट्रैक्टर ने बाइक को चपेट में ले लिया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई. पुलिस से तीनों शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतकों के नाम आसाराम मुंडा, संगीता देवी और तीन साल की बच्ची रानी है. वहीं दो बच्चियां गंभीर रूप से जख्मी हैं.
इसे भी पढ़ें: धनबाद: गैंगस्टर फहीम खान के बेटे पर गोलीबारी मामले में प्रिंस खान के करीबी दानिश को पुलिस ने उठाया




