Crime NewsRanchi

रांची: बुंडू में दूध का काला कारोबार करने वाले गिरफ्तार दोनों आरोपी भेजे गए जेल

Ranchi: पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के नेतृत्व में बुंडु के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार तथा थाना प्रभारी पंकज भूषण ने क्यूआरटी रांची की सहायता से एनएच 33 के समीप गोबाईडीह स्थित जय सिंह पंजाबी ढाबा परिसर में अवैध रूप से सुधा मिल्क कंटेनर से दूध निकालकर तथा उसमें पानी तथा अन्य पदार्थ मिलाकर अवैध कारोबार करने वाले दोनो व्यक्तियों को जेल भेज दिया है. बताया जा रहा है कि अहले सुबह हुई पुलिस की कार्रवाई में सुधा मिल्क कंटेनर एचआर 55पी 5942 का चालक भाग गया लेकिन इस दौरान दो व्यक्ति मौके से पकड़ाए. इस संबंध में डीएसपी ने बताया कि जय सिंह पंजाबी ढाबा के मालिक हर्षवर्धन सिंह तथा शेखर सिंह की गिरफ्तारी की गई है. इनके पास से सफेद रंग का पिकअप वैन जेएच05 बीजेड 9052 बारह पहिया वाला सुधा मिल्क कंटेनरएचआर 55पी 5942, 40 लीटर  दूधवाला भरा हुआ तीन एल्युमिनियम का का ड्रम, ब्लू रंग का 200 लीटर का ड्रम, 20 मीटर का हरा पाईप, 500 लीटर वाला प्लास्टिक की दो टंकी बरामद किया है.
इसे भी पढ़ें: रांची : दूध में मिलावट करने वाले दो लोगों को पुलिस ने पकड़ा, उपकरण बरामद

स्थानीय लोगों की मानें तो यहां देर रात अक्सर दूध निकालकर इस तरह का कारनामा किया जाता था. जिसके बाद वरीय पुलिस अधीक्षक को सूचना दी गई. जहां क्यूआरटी रांची को नियुक्त कर देर रात छापेमारी कर लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जय सिंह पंजाबी ढाबा के अन्य मालिक जय सिंह की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है. हालांकि डीएसपी ने कहा कि पुलिस इस मामले को लेकर तहकीकात कर रही है, अगर इस तरह की कोई बात सामने आती है तो अन्य संलिप्त लोगों की भी गिरफ्तारी की जाएगी.

Related Articles

Back to top button