JharkhandRanchi

पार्षदों ने खोला मोर्चा, कहा- सीएम से मिल कर निगम में भ्रष्टाचार की देंगे जानकारी

Ranchi : आज 10 सितंबर को रांची नगर निगम पार्क में पार्षदों की एक बैठक वार्ड पार्षद सुजाता कच्छप की अध्यक्षता में हुई. जिसमें मुख्य रूप से निगम की बोर्ड बैठक नहीं कराये जाने को लेकर विशेष चर्चा की गयी. सभी पार्षदों ने एक स्वर में कहा कि सोमवार से हम सभी निगम के परिसर में धरना देंगे. साथ ही नगर आयुक्त को बोर्ड की बैठक कराने के लिए एक ज्ञापन दिया जायेगा. इसके बाद भी वे नहीं माने तो हम लोग सभी पार्षद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात करेंगे. रांची नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं बोर्ड की बैठक नहीं कराये जाने की जानकारी मुख्यमंत्री को दी जायेगी. पार्षदों ने कहा कि आज जब तक कोई विषय बोर्ड में नहीं लाया जाता है तबतक विषय को हटाने का अधिकार किसी को नहीं है. अगर कोई भी विषय आता है तो उसे पार्षद ही पास करते हैं या विरोध करते हैं. अगर मामला हाउस में आयेगा ही नहीं तो तो पार्षद कैसे समझेंगे कि कौन सा विषय रांची नगर निगम के लिए अच्छा है और कौन सा खराब. बोर्ड की बैठक में हमेशा ही रांची शहर के लिए विकास की चर्चा होती है. बैठक में मुख्य रूप से अर्जुन यादव, निरंजन महतो, दीपक लोहरा, दिनेश, ओम प्रकाश, नाजिमा रजा, हुस्ना आरा, सुचिता रानी, रोशनी खलखो, रश्मि चौधरी, बसंती लकड़ा, नकुल तिर्की, विनोद सिंह, अर्जुन राम, झरी लिंडा, जेरमिन कुजूर शामिल थे.

इसे भी पढ़ें – चैंबर चुनाव: पहले दिन 610 सदस्यों ने किया मतदान

Related Articles

Back to top button