Lead NewsNationalNEWSTOP SLIDERTop Story

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जम्मू-कश्मीर में रह रहे गैर स्थानीय लोग भी मतदाता सूची में दर्ज कर सकेंगे अपना नाम

Jammu & Kashmir : जम्मू-कश्मीर के मुख्य चुनाव अधिकारी ने बड़ा ऐलान किया है. मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) हृदेश कुमार ने कहा कि जो गैर कश्मीरी लोग राज्य में रह रहे हैं, वे अपना नाम वोटर लिस्ट में शामिल कराकर वोट डाल सकते हैं. इसके लिए उन्हें निवास प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं है. इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में सुरक्षा के लिए तैनात सुरक्षाबलों के जवान भी वोटर लिस्ट में अपना नाम शामिल करा सकते हैं.

मुख्य चुनाव अधिकारी  के मुताबिक जम्मू कश्मीर में इस बार करीब 25 लाख नए वोटरों का नाम वोटर लिस्ट में शामिल होने की उम्मीद है. उन्होंने बताया कि कर्मचारी, छात्र, मजदूर और कोई भी गैर स्थानीय जो कश्मीर में रह रहा है, वह अपना नाम वोटर लिस्ट में शामिल करा सकता है. उन्होंने बताया कि वोटर लिस्ट में नाम शामिल कराने के लिए स्थानीय निवास प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं है. इसके अलावा जम्मू कश्मीर में तैनात सुरक्षाबलों के जवान भी वोटर लिस्ट में नाम शामिल कराकर वोटिंग कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें; अफगानिस्तान : काबुल की मस्जिद में बम धमाका, 20 की मौत, 40 लोग घायल

 

Related Articles

Back to top button