
Chakradharpur : सोमवार की रात एक तेज रफ्तार चारचक्का वाहन द्वारा एक बाइक को पीछे से टक्कर मार दिये जाने से मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति घायल हो गये. घटना के बाद दोनों घायलों को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां एक की स्थिति नाजुक होने पर उसे चाईबासा रेफर कर दिया गया. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रांची-चाईबासा मुख्य मार्ग के चक्रधरपुर पवन चौक पर सोमवार रात्रि 9 बजे चक्रधरपुर पोटका निवासी संजय पान और पंप रोड निवासी कमल सरकार बाइक पर ओवरब्रिज से उतर रहे थे. तभी चाईबासा की ओर से तेज रफ्तार से आ रही चार चक्का गाड़ी संख्या सीजी18एन8912 ने बाइक को पीछे से धक्का मार दिया. इससे दोनों मोटरसाइकिल सवार जमीन पर गिर गये. घटना के बाद पवन चौक पर खड़े लोगों ने दोनों को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया. संजय पान के सर और अन्य जगहों पर गंभीर चोट लगने के कारण उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे चाईबासा रेफर कर दिया. इधर घटना के बाद भागने की कोशिश कर रहे चार चक्का मालिक चाईबासा निवासी चंद्र मोहन लागुरी और लंकेश लागुरी को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर चक्रधरपुर पुलिस के हवाले कर दिया.
इसे भी पढ़ें – Jamshedpur : स्वर्णरेखा बर्निंग घाट के पास व्यापारी से स्कूटी और नगद लूट करने वाला चार माह बाद गिरफ्तार




