
Jamshedpur : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत स्वर्णरेखा बर्निंग घाट के पास बिस्कुट व्यापारी अनिल प्रसाद से स्कूटी और 1.5 लाख रुपए लूट करने के आरोपियों को पुलिस ने चार माह बाद गिरफ्तार किया है. इस मामले में पुलिस ने सिदगोड़ा कान्हु भट्टा निवासी प्रेम भुईयां और इंद्रा नगर निवासी गौरव भुईयां को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने स्कूटी भी बरामद कर ली है. घटना 14 अप्रैल की देर रात की है. पीड़ित अनिल प्रसाद बल्ले कॉम्प्लेक्स के पास दुकान चलाता है. वह रात को दुकान बंद कर कलेक्शन के रुपए लेकर मानगो दाईगुटु स्थित अपने घर जा रहा था. बर्निंग घाट से थोड़ा आगे जाने पर पीछे से स्कूटी पर सवार तीन युवकों ने उन्हे रोका. उनमें से एक ने पिस्टल निकाली और कनपटी पर सटा दिया. पिस्टल देखकर अनिल अपना स्कूटी छोड़कर वहां से भाग गया था. इधर सीतारामडेरा पुलिस ने ब्राउन शुगर बेचने के मामले में एक साल से फरार चल रहे विशाल कैबर्तो उर्फ मोटका को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.




