JharkhandRamgarh

दामोदर बचाओ आंदोलन का यात्रा दल पहुंचा रामगढ़

Ranchi: देवनद-दामोदर नद प्रदूषण समीक्षा अभियान के चौथे दिन दामोदर बचाओ आंदोलन के प्रणेता और जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय के नेतृत्व में यात्रा दल रामगढ़ जिला के दामोदर और भैरवी नद के संगम स्थल रजरप्पा पहुंचा. अभियान दल ने रजरप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना कर मंदिर परिसर का निरीक्षण किया तो देखा कि प्लास्टिक प्रदूषण से मंदिर अटा पड़ा है और वह सारा प्रदूषण सीधे नदी में प्रवाहित किया जा रहा है. नगरीय प्रदूषण के सीधे दामोदर में चले जाने के कारण यहां पर भी सिवरेट ट्रीटमेंट प्लांट बनाने की आवश्यकता है. भैरवी डैम का निरीक्षण करने के बाद श्री राय ने कहा कि जब बांध का निर्माण होता है तो उसमें अपातकालीन गेट बनाने का प्रावधान होता है, ताकि क्षमता से अधिक पानी की निकासी की जा सके. लेकिन यहाँ पर स्पिल-वे है अर्थात जब पानी भरेगा तब अपने आप दूसरे तरफ चला जायेगा.

यहां गेट का निर्माण करना अत्यधिक जरूरी है. गेट निर्माण के लिए जिम्मेदारों से बातचीत की जायेगी जरूरत हुई तो इसके लिए आंदोलन भी किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें:खेलो इंडिया यूथ गेम्स: विशाल कुमार ने झारखंड की झोली में डाले एक और कांस्य पदक

इसके बाद अभियान दल ने मुख्य अधिशासी अधिकारी रामगढ़ कैंट के साथ बैठक की. दल ने शहर के बारे में असेसमेंट, नागरिक प्रदूषण के रोकथाम, नगरीय जल-मल के निस्तारण के लिए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने, 15वें वित्त आयोग से प्राप्त राशि का किस तरह इस्तेमाल करने आदि के बारे में मुख्य अधिशासी अधिकारी से पृच्छा की. जिस पर उन्होंने सकारात्मक उत्तर देते अभियान दल को बताया कि कंसलटेंट बहाल कर के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का अधिष्ठापन कराया जायेगा.

डॉ. जमुआर ने बताया कि हमारे दल के वैज्ञानिकों ने सभी चिन्हित स्थानों से जाँच हेतु जल, गाद, जलीय जीवों आदि के नमूनों का संग्रहण किया है.

इसे भी पढ़ें:बिहार : IGIMS में 54 पदों पर निकली वैकेंसी, 29 जून तक कर सकते हैं आवेदन

यात्रा दल का आयोजन युगांतर भारती, दामोदर बचाओ आंदोलन,नेचर फाउंडेशन, देवनद-दामोदर क्षेत्र विकास ट्रस्ट और झारखंड सरकार का पर्यटन, कला-संस्कृति विभाग द्वारा संयुक्त रूप से किया गया.

इस दल में संयोजक डॉ. एम.के. जमुआर, दामोदर बचाओ आंदोलन के संयोजक, प्रवीण सिंह, रामगढ़ जिला संयोजक, गोविंद मेवाड़, रजरप्पा संयोजक, पंचम चौधरी, युगांतर भारती के कार्यकारी अध्यक्ष, अंशुल शरण, अमेय विक्रमा, धर्मेंन्द्र तिवारी, मुकेश कुमार, मुकेश सिंह, राहुल मुंडा, प्रोफेसर संजय सिंह ,राजिव रंजन ,रिसी गोस्वामी , सहदेव ठाकुर आदि शामिल थे.

इसे भी पढ़ें:‘मोदी सरकार के 8 साल बेमिसाल’ पुस्तिका का हुआ विमोचन, बाबूलाल मरांडी ने कहा- कार्यकर्ता जन जन के बीच लेकर जायें उपलब्धियां

Related Articles

Back to top button