
Ranchi: खेलो इंडिया यूथ गेम्स के छठवें दिन झारखंड को एथलेटिक्स में एक कांस्य पदक प्राप्त हुआ. अंक तालिका एथलेटिक्स बालक वर्ग में दो दिनों के बाद देश भर में झारखंड 20 अंको के साथ 6वें स्थान पर रहा. प्रेमलता केरकेट्टा पदक से चौथे स्थान पर रही.
एथलेटिक्स स्पर्धा के अंतिम दिन यानी कल आगामी अंडर 20 विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के लिए अहर्ता हासिल करने वाली झारखंड की आशा किरण बारला 800 मीटर, सुप्रीति कच्छप 3000 मीटर में पदक की प्रमुख दावेदार होंगी, वही बालक टीम 4 गुणा 400 मीटर रिले के फाइनल दौड़ेंगे.
इसे भी पढ़ें:सीएम हेमंत ने सर्वजन पेंशन योजना का किया शुभारंभ, कहा- हर महीने पांच तारिख तक दे पेंशन, नहीं तो अधिकारी होंगे दंडित
युवा मामले एवम खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा हरियाणा (पंचकुला) में 3 जून से 13 जून तक आयोजित खेलों इण्डिया यूथ गेम्स 2021 लिए खेल कूद एवम युवा कार्य निदेशालय, झारखंड सरकार ,रांची के नेतृत्व में भाग ले रहे झारखंड के एथलीटों ने 6वे दिन साई रांची के विशाल कुमार ने त्रिकूद में 14.98 मीटर जंप लगाकर कांस्य पदक दिलाया. इस स्पर्धा में साई रांची के विशाल बहादुर आठवें स्थान पर रहे. इसी संस्थान की प्रेमलता केरकेट्टा , बालिका त्रिकूद में महज 2 सेंटीमीटर से चूक कर 4थे स्थान पर रही.
विशाल कुमार, रांची साई में विनोद कुमार सिंह के अधीनस्थ प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं. इस उपलब्धि पर झारखंड के खेल निदेशक जीशान कमर , झारखंड एथलेटिक्स संघ के मधुकांत पाठक, सी डी सिंह, नोडल ऑफिसर प्रमोद शरण, देवेंद्र सिंह सी. डी.एम. उपवन बाड़ा समेत राज्य के खेल प्रेमियों ने टीम प्रशिक्षक योगेश यादव, टीम मैनेजर राजू साहू समेत विजेता खिलाडियो को बधाई दी.




