JharkhandLead NewsRanchi

‘मोदी सरकार के 8 साल बेमिसाल’ पुस्तिका का हुआ विमोचन, बाबूलाल मरांडी ने कहा- कार्यकर्ता जन जन के बीच लेकर जायें उपलब्धियां

Ranchi : भाजपा प्रदेश कार्यालय में बुधवार को झारखंड प्रदेश भाजपा द्वारा जारी मोदी सरकार के 8 साल बेमिसाल पुस्तिका का विमोचन सम्पन्न हुआ. इसमें मोदी सरकार की उपलब्धियों का संकलन है. कार्यक्रम में नेता विधायक दल व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, विधायक नवीन जायसवाल, राज सिन्हा, समरी लाल, जैलेन्द्र महतो उपस्थित थे. विमोचन करते हुए नेता विधायक मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा यह पुस्तिका कोई कागज का पन्ना नहीं बल्कि मोदी सरकार की उपलब्धियों का दस्तावेज है.

श्री मरांडी ने कहा कि ये 8 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित साल है, जिससे देश के आम नागरिकों के जीवन में सार्थक बदलाव आया है. देश की जनता बदलाव को महसूस कर रही है.

इसे भी पढ़ें:सीएम हेमंत ने सर्वजन पेंशन योजना का किया शुभारंभ, कहा- हर महीने पांच तारिख तक दे पेंशन, नहीं तो अधिकारी होंगे दंडित

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता इस दस्तावेज को लेकर जन जन तक जायें और बताएं कि कैसे मोदी सरकार गांव, गरीब, किसान, दलित वंचित समाज के लिए कार्य कर रही है.

इस अवसर पर संबोधित करते हुए संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उम्मीद भी करती है और उन्हीं पर विश्वास भी करती है. कहा कि जनता ने मोदी है तो मुमकिन है के इस मंत्र को आत्मसात कर लिया है. उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के संदेशवाहक बनें.

इसे भी पढ़ें:आभूषण व्यापारी के अंतिम संस्कार में पहुंचे मंत्री बन्ना गुप्ता, डीजीपी को अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने का दिया निर्देश

Related Articles

Back to top button