JharkhandRanchi

आजादी के अमृत महोत्सव पर चलेगा ‘साइबर अपराधी से आजादी’ कार्यक्रम

Ranchi : साइबर अपराध के विरुद्ध प्रभावी ढंग से जागरुकता के लिए और साइबर अपराध की रोकथाम के लिए समाज को जागरूक करने के उद्देश्य आजादी के अमृत महोत्सव पर साइबर अपराध से आजादी नामक कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. कार्यक्रम आगामी 17 मई से आयोजित किया जाना प्रस्तावित है. मंगलवार को सीआइडी के सभागार कक्ष में साईबर एसपी कार्तिक एस की अध्यक्षता में जागरुकता अभियान चलाने के लिए बैठक की गयी. बैठक में सिटी एसपी अंशुमन कुमार, साइबर डीएसपी नेहा बाला, समाज के गणमान्य लोग मौजूद थे. जागरुकता अभियान के तहत आयोजित होनेवाले कार्यक्रम के तहत मशाल रैली निकाली जायेगी जो मेकॉन गेट चौराहे से मोराबादी मैदान तक जायेगी. वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. साइबर स्वच्छता जागरुकता के लिए संक्षिप्त वीडियो प्रतियोगिता किया जायेगा. पोस्टर प्रतियोगिता और नुक्कड़ नाटक आदि का आयोजन किया जायेगा. इस कार्यक्रम का नियंत्रण एवं संचालन सीआइडी के एडीजी प्रशांत सिंह की अगुवाई में किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें – मेसर्स सरावगी बिल्डर्स मामले में आरोपितों के खिलाफ ईडी ने अभियोजन शिकायत दर्ज की

Related Articles

Back to top button