
Jamshedpur : इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर ने न्यू ग्वाला बस्ती, नियर ट्राइबल कल्चर, सोनारी की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए एक बिजनेस प्रमोशन ड्राइव शुरू किया है. पहले इन महिलाओं को इनर व्हील के माध्यम से सिलाई की निःशुल्क कक्षाएं प्रदान की गई थी. अब उन्हें निर्देशित किया गया है कि बाजार में कपड़े के थैले कैसे बेचे जाएं. व्यवसाय के कुशल संचालन को बनाए रखने के लिए आवश्यक सिलाई मशीन, क्रोशिया, और पुराने कपड़े (अच्छी स्थिति) जैसी सामग्री इस क्षेत्र की प्रधान को मुफ्त में दान की जाती है, जो अन्य महिलाओं के साथ विभिन्न किस्मों, जैसे सब्जी के बैग, साड़ी बैग, कंबल बैग, मेकअप किट बैग, दोहर, दरी आदि बनायेंगी.
कुछ महिलाओं को क्रोशिया की मदद से तरह-तरह के कवर बनाना सिखाया जाएगा, जिसका विपणन और मार्गदर्शन एक महिला द्वारा किया जाएगा. जो ऑनलाइन व्यापार करती है. यह कार्य जिला लक्ष्य स्त्री शक्ति के तहत किया गया है.
पीपी डॉ मंजू रानी सिंह द्वारा मासिक धर्म के दौरान स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता वार्ता भी दी गई. प्रेसिडेंट विनीता शाह ने न्यू ग्वाला बस्ती, सोनारी की इन महिलाओं के बीच सेनेटरी पैड बांटे.
ये भी पढ़ें: Jamshedpur Crime : रैपिडो के चालक से लूटपाट करनेवाले अपराधी गिरफ्तार, कई मामलों में जा चुका है जेल




