Crime NewsJamshedpurJharkhand

Jamshedpur Crime : रैपिडो के चालक से लूटपाट करनेवाले अपराधी ग‍िरफ्तार, कई मामलों में जा चुका है जेल

Jamshedpur : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना अंतर्गत स्टेशन रोड स्थित राज होटल के पास रैपि‍डो के चालक राजू नामता से मोबाइल की लूट के मामले का पुलिस ने 24 घंटे में उद्भेदन कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में आरोपी आकाश कुमार को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आकाश के पास से लूटी गई मोबाइल और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है. हालांकि, इस मामले में अब भी दो आरोपी फरार चल रहे हैं.

बता दें कि 27 मई की रात 10 बजे अपराधियों ने रैपिडो बाइक बुक की और उसे राज होटल के पास बुलाया. राज होटल के पास अपराधी राजू को रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ियों में ले गए और पिटाई कर मोबाइल लूटकर फरार हो गए थे. घटना के बाद राजू ने जुगसलाई पुलिस को मामले की सूचना दी थी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आकाश को गिरफ्तार कर लिया. आकाश कई मामलों में जेल जा चुका है.

ये भी पढ़ें- Jamshedpur : पुलिसकर्मी बता ट्रांसपोर्टर का किया अपहरण, 60 लाख मांगी फिरौती, 13 लाख देने के बाद छोड़ा, अब 25 लाख मांग रहे अपराधी

Related Articles

Back to top button