Education & CareerLead NewsTOP SLIDER

यूपीएससी 2021 का परिणाम जारी, श्रुति शर्मा बनीं टॉपर

New Delhi : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएसससी) 2021 का परिणाम जारी कर दिया गया है. श्रुति शर्मा इस वर्ष की टॉपर बनी हैं. भारतीय प्रशासनिक सेवा के लिए 180 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में प्रथम चार स्थान पर लड़कियों ने बाजी मारी है. जिसमें टॉपर श्रुति शर्मा रहीं. वहीं सेकेंड टॉपर अंकिता अग्रवाल, थर्ड टॉपर गामिनी सिंगला और फोर्थ टॉपर ऐशवर्या वर्मा हैं.

इसे भी पढ़ें – रांची में जमीन कारोबारी कमल भूषण की हत्या, दिनदहाड़े बरसायी गोलियां

इसमें सामान्य कोटि के 72, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 18, अन्य पिछड़ा वर्ग 49, अनुसूचित जाति से 27, अनुसूचित जनजाति से 14 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है. वहीं भारतीय विदेश सेवा के लिए सामान्य कोटि से 14, इडब्लूएस से 4, ओबीसी से 10, एससी से 6, एसटी से 3 कुल 37 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है. भारतीय पुलिस सेवा के लिए 200 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है. जिसमें सामान्य कोटि से 83, इडब्लूएस से 20, ओबीसी से 51, एससी से 26, एसटी से 20 अभ्यर्थी शामिल हैं. सेंट्रल सर्विस ग्रुप ए में कुल 242 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है. जिसमें सामान्य कोटि से 103, इडब्लूएस से 23, ओबीसी से 68, एससी से 31 और एसटी से 17 अभ्यर्थी शामिल हैं. ग्रुप डी में 90 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है. जिसमें जेनरल से 36, इडब्लूएस से 8, ओबीसी से 25, एससी से 15 और एसटी से 6 अभ्यर्थी शामिल हैं. कुल 749 अभ्यर्थियों का चयन इस बार संघ लोक सेवा आयोग ने किया है.

मालूम हो कि यूपीएससी 2021 की प्रारंभिक परीक्षा 10 अक्टूबर 2021 को हुई थी. जिसका परिणाम 29 अक्टूबर को जारी किया गया था. इसके बाद 7-16 जनवरी 2022 तक मुख्य परीक्षा आयोजित की गयी थी. जिसका रिजल्ट 17 मार्च 2022 को प्रकाशित किया गया था. मुख्य परीक्षा में चयनित प्रत्याशियों का इंटरव्यू 5 अप्रैल से शुरू होकर 26 मई को समाप्त हुआ.

टॉप 10

1-श्रुति शर्मा 2-अंकिता अग्रवाल 3-गामिनी सिंगला 4-उत्कर्ष द्विवेदी 5-याकेश चौधरी 6-सम्यक एस जैन 7-इशिता राठी 8-प्रतीम कुमार9-हरकीरत सिंह रंधावा 10-शुंभकर प्रत्यूष पाठक

इसे भी पढ़ें – झारखंड: फिर लटक सकता है कांटाटोली फ्लाईओवर का निर्माण, कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

Related Articles

Back to top button