ChaibasaJharkhand

ग्रामीणों के सब्र का बांध टूटा, तो खुली बीडीओ की नींद, अब मिलेगा ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले के झींकपानी प्रखंड अंतर्गत पड़ने वाले नवागांव पंचायत के गुरा गांव के टोला बोंगा मंडा में रहने वाले ग्रामीण पीछले डेढ़ सालों से चुआं का पानी पीने को बाध्य है. दरअसल, गांव में लगा जलमीनार पिछले डेढ़ वर्षों से खराब पड़ा है. इस कारण ग्रामीण विवश होकर चुआं का गंदा पानी पी रहे है.

ग्रामीणों के एकजुट होते ही बीडीओ ने निकाला समाधान

इधर, मजदूर नेता जॉन मीरन मुंडा के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों नें उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया. बताया कि पिछले डेढ़ वर्षों से जलमीनार खराब है, लेकिन ग्रामीणों का कोई सुनने वाला नहीं है. इसपर जॉन मीरन मुंडा ने ग्रामीणों को एकजुट होकर समस्या का समाधान निकालने को कहा. इस पर ग्रामीणों ने जैसे ही एकजुट होकर आंदोलन करने की धमकी दी, तो बीडीओ ने दो दिनों के अंदर समस्या का समाधान करने का आश्वासन दे दिया. तब जाकर ग्रामीणों ने अपना आंदोलन स्थागित कर दिया. हलांकि, बीडीओ के आश्वासन के बाद जलमीनार का मरम्मती कार्य शुरू हो गया है.

जनप्रतिनिधियों के प्रति ग्रामीणों में नाराजगी

गौरतलब हो कि पानी की समस्या को लेकर पिछले डेढ़ वर्षों से ग्रामीण परेशान है. ऐसे में गर्मी के दिनों में चुआं का पानी सूख जाने पर ग्रामीणों को रात-रात भर जग कर पानी आने का इंतजार करना पड़ता है. इस कारण स्थानीय ग्रामीणों में जनप्रतिनिधियों के प्रति नाराजगी व्याप्त हैं.

ये भी पढ़ें- Jamshedpur: पत्रकारों से मारपीट करनेवाला रामकृष्‍णा फोर्जि‍ंंग्‍स का सीपीओ अब खुद को बता रहा पत्रकार, फरार चल रहे शक्‍ति‍पदो सेनापति‍ का ऑडियो हो रहा VIRAL

Related Articles

Back to top button