
Jamshedpur : मजदूर का मतलब गरीब से नहीं होता है, मजदूर वह ईकाई है, जो हर सफलता का अभिन्न अंग हैं, फिर चाहे वो ईंट-गारे में सना इनसान हो या ऑफिस की फाइल्स के बोझ तले दबा एक कर्मचारी. हर वो इन्सान जो किसी संस्था के लिए काम करता हैं और बदले में पैसे लेता है, वो मजदूर है.
अगर इस जहां में मज़दूर का न नामों-निशां होता,
फिर न होता हवा महल और न ही जंतर मंतर होता,
जिसके होने से कई लोगों का सपना साकार होता है,
वो मजदूर ही इस दुनिया का रचनाकार होता है.
आज मारवाड़ी युवा मंच जमशेदपुर शाखा के सदस्यों ने उन मजदूर साथियों के साथ वो पल साझा किये जिससे उनकी सुबह खुशनुमा व सकारात्मक ऊर्जा से भर गई. सदस्यों द्वार एक छोटा सा प्रयास मजदूरों के बीच ठंडा शर्बत, फल, बिस्किट, चॉकलेट आदि का वितरण करके किया गया. सच मानिए तो आज ये मजदूर हमारे दिनचर्या का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. चाहे वो हमारे सिक्यूरिटी गार्ड हों या हमारा सामान ढोने वाले, रिक्शावाले या सफाई कर्मचारी. अगर ये एक दिन भी नहीं आए तो हमारा जीवन उथल-पुथल हो जाता है.
उपरोक्त कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जमशेदपुर शाखा के मीडिया प्रभारी प्रीतेश जैन ने बताया कि इस कार्यक्रम में हमारे ऊर्जावान युवा साथी प्रांत संयोजक युवा विकास खेलकूद आशुतोष काबरा, अध्यक्ष विवेक पुरोहित, सचिव अश्विनी कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष शिवचंद शर्मा, सह-सचिव प्रीतेश जैन, सह-कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, सह-कोषाध्यक्ष हेमन्त हर्ष अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, हेमंत अग्रवाल, विकास शर्मा एवं अन्य सदस्यगण उपस्थित थे.
इस कार्यक्रम का समापन चाय पर चर्चा के साथ की गई जिसमें अध्यक्ष विवेक पुरोहित ने बताया की शाखा द्वारा आगामी आने वाले कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को करने का निर्णय लिया गया.
इसे भी पढ़ें : RIMS में डॉक्टरों ने किया अनोखा ऑपरेशन, महिला की दोनों किडनी थीं फेल, हार्ट में भी था छेद




