JharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

PANCHAYAT ELECTION: दूसरे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया खत्म, नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 2 मई

Ranchi : रांची में दूसरे चरण के चुनाव को लेकर 30 अप्रैल को नामांकन प्रक्रिया खत्म हो गई. 2 मई को नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि है. 4 मई को चुनाव चिह्न आवंटित किया जाएगा. दूसरे चरण में बेड़ो, लापुंग, इटकी, नगड़ी और कांके प्रखंड में वार्ड सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य के लिए 19 मई को मतदान और 22 मई को मतगणना होगी.

 चार चरण में देना होगा खर्च का ब्यौरा

चुनाव लड़ने वाले सभी प्रत्याशियों को चार चरणों में अपने खर्च का ब्यौरा रांची जिला प्रशासन को देना है. झारखंड निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश के आलोक में रांची जिले में डीसी छवि रंजन ने व्यय अनुवीक्षण कोषांग का गठन किया है.

डीसी ने दूसरे चरण में चुनाव लड़ने वाले सभी अभ्यर्थियों से कहा है कि निर्वाचन से संबंधित व्यय लेखा पंजी की जांच लेखा जांच दल के द्वारा चार चरणों में की जाएगी. सभी अभ्यर्थी अपनी निर्वाचन व्यय लेखा पंजी की जांच कराना सुनिश्चित करें.

इसे भी पढ़ें :RIMS में डॉक्टरों ने किया अनोखा ऑपरेशन, महिला की दोनों किडनी थीं फेल, हार्ट में भी था छेद

कब-कब देना है ब्यौरा

प्रथम – 05 मई 2022

द्वितीय – 11 मई 2022

तृतीय – 16 मई 2022

चतुर्थ – 22 जून 2022

इसे भी पढ़ें :पंचायत चुनाव पर टाना भगतों की आपत्ति पर मुख्यमंत्री सहित वरिष्ठ अधिकारी रखे हुए हैं नजर

किस पद के लिए कहां होगी दस्तावेजों की जांच:

वार्ड सदस्य व मुखिया पद – प्रखंड मुख्यालय

पंचायत समिति सदस्य – अनुमंडल कार्यालय, बुंडू

जिला परिषद सदस्य – मुख्यालय, व्यय अनुवीक्षण कोषांग, कमरा संख्या-जी 1 (ब्लॉक ए)

इसे भी पढ़ें :साउथ की आंधी में डोले बॉलीवुड के बादशाह, शहंशाह और दबंगों के सिंहासन

Related Articles

Back to top button