JamshedpurJharkhandJharkhand Politics

Jamshedpur Politics: सरयू राय की पार्टी भाजमो का कार्यकर्ता सम्‍मेलन छह मार्च को, ये रही पूरी जानकारी

Jamshedpur: भारतीय जनतंत्र मोर्चा (BJM) का जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र कार्यकर्ता सम्मेलन छह मार्च को होगा. पार्टी के पदाधिकारियों ने इसकी जानकारी संवाददाता सम्‍मेलन के दौरान दी. सम्मेलन में पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के तमाम मंडलों से पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता श‍िरकत करेंगे. पार्टी के मुख्य संरक्षक सह जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय मुख्य अतिथि होंगे. सम्मेलन में पार्टी की मजबूती समेत कई विषयों पर चर्चा की जाएगी. खासतौर से जमशेदपुर शहर में बढ़ते अपराध समेत कई अन्य जनहित के मुद्दों पर आंदोलन की रणनीति‍ बनेगी.

सरयू राय द्वारा गठित पार्टी भारतीय जनतंत्र मोर्चा को मान्यता मिली हुई है. निर्वाचन आयोग ने सरयू राय की पार्टी को राजनीतिक दल के तौर पर पंजीकृत किया है.  गौरतलब है कि 2019 में विधानसभा चुनाव में भाजपा द्वारा टिकट नहीं मिलने के कारण सरयू राय ने पार्टी छोड़ दी थी. उन्होंने जमशेदपुर पूर्वी से बतौर निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव लड़ा और तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास को हराने में कामयाबी पाई. उस वक्त उन्होंने कई स्थानों पर प्रत्याशियों के पक्ष में खुलकर प्रचार अभियान चलाया था. जीत हासिल करने के कुछ महीने के बाद समर्थकों संग बैठक में उन्होंने नए दल के गठन का निर्णय किया था. सरयू राय अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत में विद्यार्थी परिषद से जुड़े और महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया. भाजपा में उन्होंने सबसे ज्यादा वक्त गुजारा. विधायक और मंत्री रहे. कई चर्चित घोटालों का पर्दाफाश करने में उन्हें सफलता मिली. बीच-बीच में उनके भाजपा में वापसी की अटकलें भी लगाई जाती रही, लेकिन उन्होंने इससे हमेशा इन्कार किया था.

ये भी पढ़ें-Jamsetji को इस तरह भी क‍िया गया याद, जले दीप, देखि‍ए तो सही

Related Articles

Back to top button