JamshedpurJharkhand

Jamsetji को इस तरह भी क‍िया गया याद, जले दीप, देखि‍ए तो सही

Jamshedpur: जमशेदपुर आज अपने संस्‍थापक को अपने तरीके से याद कर रहा है. कोई फूल चढ़ा रहा तो कोई माला. इसी कड़ी में टाटा मोटर्स के आवासीय सेक्टर टेल्को एरिया में टाटा साहब की जयंती पर लोगों ने जमकर आतिशबाजी की और अपने – अपने घरों में दिये जलाकर टाटा साहब का जन्मदिन मनाया. इतना ही नहीं टेल्को स्थित आमबागान में 11000 दिए के माध्यम से टेल्कोवासियों ने टाटा साहब को श्रद्धांजलि दी. इससे पहले टाटा मोटर्स के प्लांट हेड और अन्य अधिकारियों ने केक काटकर एक- दूसरे को टाटा साहब की जन्मदिन की शुभकामनाएं दी. पूरा टेल्को एरिया दीये की जगमग रोशनी से नहा उठा . वैश्विक त्रासदी कोरोना की भयावहता को भूलते हुए जमशेदपुरवासियों ने संस्थापक को नमन किया और दीपावली का जश्न मनाया.

 

Related Articles

Back to top button