
New Delhi : एमएस धौनी का नाम आईपीएल के पसंदीदा खिलाड़ियों में से एक है. आईपीएल 2022 से पहले उनका नया लुक वायरल हो गया है. इसमें वे मूंछों में नजर आ रहे हैं. धौनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स (को 4 बार टी20 लीग का खिताब दिलाया है. सीएसके की टीम टूर्नामेंट की डिफेंडिंग चैंपियन भी है. आईपीएल 2022 का आगाज 26 मार्च से होने जा रहा है. इस बार कुल 10 टीमें उतर रही हैं. फाइनल 29 मई को खेला जायेगा.
आईपीएल के ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स ने टी20 लीग के प्रोमो का एक टीजर जारी किया है. इसमें एमएस धोनी ड्राइवर बने हुए हैं. पूरा प्रोमो कुछ दिन बाद जारी होगा. धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. वे अब आईपीएल ही खेलते हैं.
इसे भी पढ़ें : पलामू : सामाजिक न्याय के योद्धा थे शहीद जगदेव प्रसाद : सुदेश महतो




