JharkhandLead NewsNEWSRanchi

झारखंड रक्षा शक्ति यूनिवर्सिटी ने कोरोना से पैरेंट्स खो चुके स्टूडेंट्स की एक साल की फीस की माफ़

एडमिशन प्रकिया शुरू, इस साल नहीं होगा एडमिशन टेस्ट, 15 अगस्त तक करें आवेदन

Ranchi : देश की तीसरी और राज्य की दूसरी रक्षा शक्ति यूनिवर्सिटी झारखंड में है. इसे झारखंड रक्षाशक्ति यूनिवर्सिटी के नाम से जाना जाता है. झारखंड की यह पहली स्टेट यूनिवर्सिटी है जिसने यह घोषणा की है कि सत्र 2021 में एडमिशन लेने वाले वैसे स्टूडेंट्स जिन्होंने कोरोना की वजह से अपने पैरेंट्स(माता-पिता दोनों) खोये हैं, उनका एक साल का फीस माफ़ होगा.

इसे भी पढ़ेंःRanchi News: ब्ल़ड बैंक मैनेजमेंट सिस्टम की वेबसाइट से रिम्स व सदर अस्पताल गायब

इसी नोटिफिकेशन के साथ यहां एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो चुका है. एडमिशन के एप्लीकेशन को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. इस बार एडमिशन की प्रक्रिया में बदलाव किया गया है. डिफरेंट कोर्स में एडमिशन को इच्छुक स्टूडेंट्स 15 अगस्त तक ऑनलाइन एडमिशन एप्लीकेशन कर सकते हैं. यूनिवर्सिटी की वेबसाइट https://jrsuranchi.com/MTest.aspx  से विस्तृत जानकारी ली जा सकती है.

 

नहीं लिया जायेगा एडमिश टेस्ट

यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए कोरोना को देखते हुए एडमिशन टेस्ट नहीं लिया जायेगा. वहीं संस्थान के पीजी कोर्सेस में प्रोविजनल एडमिशन ग्रेजुएशन के मार्क्स में बेसिस पर किया जायेगा. यूनिवर्सिटी की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि वैसे स्टूडेंट्स जिन्होंने कोरोना की वजह से अपने पैरेंट्स(माता-पिता दोनों) खोये हैं, उनका एक साल का फीस माफ़ होगा.

इसे भी पढ़ेंःJharkhand Corona Update: 24 घंटे में सबसे अधिक 17 संक्रमित रांची में मिले, जानें-किन-किन नौ जिलों में एक भी संक्रमित नहीं मिले  

नौ कोर्स में है 380 सीट

रक्षाशक्ति यूनिवर्सिटी में नौ विभिन्न तरह के कोर्स कराये जाते हैं. इनमें कुल 380 सीट है. यहां एमएससी फोरेंसिक साइंस (25 सीट), एमए/एमएससी क्रिमिनोलोजी (25 सीट), पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन डिजास्टर मैनेजमेंट (40 सीट), पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन डिजास्टर मैनेजमेंट इन इंडस्ट्रियल सिक्यूरिटी एंड फायर सेफ्टी मैनेजमेंट (40 सीट), बीएससी फोरेंसिक साइंस (50 सीट), बीएससी कंप्यूटर एप्लीकेशन एंड साइबर सिक्यूरिटी (50 सीट), बीबीए इन सिक्यूरिटी मैनेजमेंट (50 सीट), डिप्लोमा इन पुलिस साइंस (40 सीट).

स्पेशल कोर्स है सर्टिफिकेट कोर्स

बताते चलें कि इस यूनिवर्सिटी में टाना भगत कम्यूनिटी के बच्चों के लिए स्पेशल कोर्स चलाया जाता है. यह सर्टिफिकेट कोर्स इन पुलिस साइंस है. इसके लिए 60 सीट निर्धारित है जो किसी भी दूसरे कोर्स से अधिक है. इस यूनिवर्सिटी से पढाई करने वाले स्टूडेंट्स को झारखंड पुलिस में मिलने वाले जॉब में वैटेज मिलती है.

Related Articles

Back to top button