
Palamu : शहीद जगदेव प्रसाद सामाजिक न्याय के योद्धा थे. उन्होंने दलितों, पिछड़ों और अकलियतों की एकता के लिए जीवनभर संघर्ष करते रहे. उक्त बातें रविवार को पलामू जिले के हरिहरगंज के सीता हाई स्कूल के मैदान में शोषित जागृति मंच द्वारा आयोजित शहीद जगदेव प्रसाद की 100 वीं जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सह आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने कही.
उन्होंने लोगों को सामाजिक सोच के साथ राजनीतिक चेतना को जगाते हुए समाज को जोड़ने की बात कही. वही इससे पहले समारोह की शुरुआत शहीद बाबू जगदेव प्रसाद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्जवलित कर की गयी. जबकि बिहार के कुटुंबा विधायक राजेश राम ने जगदेव बाबू के विचारों को सभी को आत्मसात करने की बात कही. जबकि मुख्य वक्ता के तौर पर पूर्व विधायक सह आजसू के केंद्रीय उपाध्यक्ष कुशवाहा शिवपूजन मेहता ने जगदेव प्रसाद की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जगदेव बाबू बिहार प्रांत में जन्मे एक क्रांतिकारी राजनेता थे, जिन्हें बिहार लेनिन के नाम से भी जाना जाता है.
इसे भी पढ़ेंः मंत्री बन्ना गुप्ता ने फोन कर लगाई फटकार, कहा- समस्याओं का करें समाधान, बेवजह लोगों को ना करें परेशान
विधायक श्री मेहता ने अपने खर्च से शहीद जगदेव प्रसाद की प्रतिमा लगाने की घोषणा की. कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मशहूर गायकों के द्वारा शहीद जगदेव प्रसाद के जीवन पर आधारित गायन कर लोगों को संदेश दिया. वही कार्यक्रम के बाद शहर के पुरानी बस स्टैंड के प्रांगण में शहीद जगदेव प्रसाद की प्रतिमा लगाने को लेकर सुदेश महतो के द्वारा भूमि पूजन किया गया.
इसे भी पढ़ेंः गढ़वा : पिकअप लूटने के दौरान विरोध करने पर हुई थी रवि रंजन की हत्या, 6 अपराधी गिरफ्तार
समारोह में आजसू पार्टी के पूर्व विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता, प्रवक्ता देवशरण भगत, जिला अध्यक्ष दिलीप चौधरी, उपाध्यक्ष विशाल कुमार मेहता, जिला मीडिया प्रभारी मुन्ना पाठक, पूर्व जिलाध्यक्ष विकेश शुक्ला, इम्तियाज अहमद, गढ़वा जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, बबलू कुशवाहा, शोषित जागृति मंच के अध्यक्ष डॉ लक्ष्मण प्रसाद, सचिव अजय मेहता, कोषाध्यक्ष दिनेश मेहता, उप कोषाध्यक्ष वृजनंदन साव उर्फ बाबू भाई, युवा अध्यक्ष प्रेम गौरव, प्रवक्ता मुकेश मेहता, रंजीत मेहता, हम पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्रवण भुइयां, डॉ वीरेंद्र कुमार, रविंद्र ठाकुर लोबिन महतो, नवीन सिन्हा, पंकज पासवान, मुखिया उमेश साव, मो. सरवर सहित हजारों की संख्या में लोग शामिल थे.
इसे भी पढ़ेंः JRHMS दे रहा डॉक्टर्स से लेकर पैरामेडिकल वर्कर बनने तक का मौका, 14 मार्च तक करें आवेदन




