JamshedpurJharkhand

भारत में क्रिकेट भी एक पर्व की तरह है, लोगों में भी आस्था दिखने लगी है: कुणाल

Jamshedpur :  गुरुवार को भोजपुरिया क्रिकेट लीग सीजन .3 का हुआ आगाज सीडब्ल्यूसी मैदान गोलमुरी में हुआ. मैच का उद्घाटन पूर्व विधायक सह भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाडंगी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष बबुआ सिंह, समाजसेवी रत्नेश तिवारी ने संयुक्त रूप से किया. कुणाल ने कहा कि भारत में क्रिकेट भी एक पर्व की तरह हो गया है. लोग अपना कार्य बंद कर के मैच का आनन्द लेते हैं और टीम हारती है तो अफसोस करते है और जीतती है सेलिब्रेट करते हैं. लगातार तीन वर्षों से भोजपुरिया क्रिकेट लीग के नाम से आयोजन कराना अपने आप मे उपलब्धि है. टूर्नामेंट सफल कराने में मुख्य रूप से अप्पू तिवारी, जय प्रकाश सिंह, आशुतोष कुमार सिंह, चितरंजन सिंह, ऋषव सिंह, सौरभ कुमार, आदित्य कुमार, अजय बेहरा, आनंद पाठक, रौशन कुमार सिंह, राजू सिंह, नितेश साही, रघुबीर सिंह, हैप्पी सिंह, अकरम अली, बंटी सिंह, अनु आदि सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. टूर्नामेंट में कुल पांच मैच हुए. पहला मैच अंजिक्या 11 और सिटी स्पोट्र्स के बीच मैच हुआ, इसमें सिटी स्पोट्र्स ने जीत दर्ज की. दूसरा मैच बीएमसी गदरा और झारखंड 11 के बीच हुआ, जिसमें झारखंड 11 ने जीत का स्वाद चखा. तीसरे मैच में स्कॉर्पियन 11 और जे स्टार के बीच जोरदार मुकाबला हुआ, जिसमें जे स्टार ने तीन रन से जीत हासिल की. चैथा मैच केबुल 11 और लुआबासा के बीच खेला गया, जिसमें लुआबासा 11 जीता. आखिरी मैच मिस्टु 11 और लिवर पुल के बीच खेला गया, इसमें मिस्टू 11 ने लिवर पुल को हराकर मैच जीत लिया. इस तरह पांच टीमें अगले राउंड में प्रवेश कर गईं और पांच टीमें बाहर हुईं.

ये भी पढ़ें- जमशेदपुर : उलीडीह में नशेड़ियों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, अवैध अड्डा किया गया ध्वस्त 

Related Articles

Back to top button