JamshedpurJharkhand

जमशेदपुर: साईं बाबा का सजा दरबार, मांगी साईं कृपा, हाइवे पर लगाया गया साइन बोर्ड

Jamshedpur : सामाजिक संस्था पैगाम ए अमन की ओर से चांडिल हुमिद स्थित ऐतिहासिक साईं मंदिर में ओम साईं राम का दरबार सजाया गया. यहां गीत, आरती, आराधना, पूजा – अर्चना के माध्यम से भक्तों ने साईं कृपा की याचना मांगी. पुरोहित ने पूजा के उपरांत काकड़ आरती की और इसमें झारखंड राज्य विद्युत बोर्ड के जीएम परितोष कुमार सिंह, अध्यक्ष गुरदीप सिंह पप्पू, पूर्व मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार हरेंद्र सिंह, ह्यूम पाइप गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार दलबीर सिंह, प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के अध्यक्ष संजीव भारद्वाज एवं सैकड़ों लोग शामिल हुए.

साईं भक्त गायक राजकुमार लारी कर एवं चंचला जी ने साईं भगवान तुम्हीं मेरे देव हो, शिरडी वाले साईं बाबा तेरे दर पर आया सवाली, ओम साईं राम जैसे भक्ति गीतों की प्रस्तुति की एवं आह्लादित भाव में भक्तों ने झूम झूम कर इस का आनंद उठाया. इस मौके पर भक्तों ने श्रद्धा के साथ महाप्रसाद भी ग्रहण किया और नेशनल हाइवे (एनएच-33) पर मंदिर को प्रदर्शित करने वाले साइन बोर्ड का उद्घाटन भी किया गया. इस मौके पर जमशेदपुर के अलावा आसपास के विभिन्न गांवों के प्रमुख व्यक्ति एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें-27 फरवरी को निकलने वाले जुलूस की तैयारियों को ले एकता विकास मंच ने की बैठक

Related Articles

Back to top button