
Ghatshila:भारतीय जनता पार्टी घाटशिला मंडल ने भाजयुमो जिला कार्यालय राजस्टेट में मंडल अध्यक्ष राहुल पांडेय की अध्यक्षता में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन किया. इस दौरान मुख्यरूप से घाटशिला विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी लखन मार्डी एवं जिलाध्यक्ष सौरव चक्रवर्ती उपस्थित थे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लखन मार्डी ने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने देश की राजनीति को इस तरह से एकजुट किया था कि लोग उन्हें एकात्म मानवतावाद के पुरोधा मानते थे. देश को एकात्म मानव दर्शन और अंत्योदय जैसे विचार दिए.
उनकी कुशल संगठन क्षमता के लिए डा. श्याम प्रसाद मुखर्जी ने कहा था कि अगर भारत के पास दो दीनदयाल होते तो भारत का राजनैतिक परिदृश्य ही अलग होता. कहते हैं कि गरीबों की मदद करने के लिए जरूरी है कि आपने गरीबी को महसूस किया हो. पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जिंदगी में हर वह परेशानी थी जिसे एक गरीब झेलता है. लेकिन तमाम मुश्किलों को पार कर उन्होंने अपने आप को उस जगह खड़ा किया जहां लोग उन्हें आज भी याद करते हैं. इतिहास के पन्नों में पंडित दीनदयाल उपाध्याय का नाम हमेशा स्वर्ण अक्षरों में ही लिखा जाएगा.
राष्ट्रीय एकता को बनाया मिशन-सौरव
जिलाध्यक्ष सौरव चक्रवर्ती ने कहा कि आजादी से पहले और आजादी के बाद भी उन्होंने अपने लेखन कार्य और सामाजिक कार्यों से जनता की सेवा की. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ने के बाद उन्होंने राष्ट्रीय एकता को अपना मिशन बना लिया. पंडित दीनदयाल जी अक्सर कहा करते थे कि मैले -कुचैले अनपढ़ लोग हमारे नारायण हैं. हमें उनकी पूजा करनी चाहिए. यह हमारा सामाजिक एवं मानव धर्म है. मंडल अध्यक्ष राहुल पांडेय ने कहा कि आज हम सभी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मना रहे हैं . आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों से पार्टी और समाज को हमेशा प्रेरणा मिली. उनसे प्रेरणा लेकर केंद्र सरकार हर तबके तक विकास की योजनाएं पहुंचा रही है. हमारा ध्येय की दीनदयाल की जी आदर्श मूल्यों का लाभ आम लोगों को दिलाने की है.
इनकी रही कार्यक्रम में मौजूदगी
धन्यवाद ज्ञापन भाजयुमो मंडल अध्यक्ष मंटू प्रजापति ने किया. मौके पर मुख्यरूप से जिला उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल, पूर्व जिला महामंत्री हेमंत नारायण देव, भाजयुमो जिला अध्यक्ष रंगलाल महतो, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष माला दे, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष कौशिक कुमार, भाजयुमो जिला महामंत्री हरप्रीत सिंह, मंडल उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण अग्रवाल मंडल उपाध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, मंडल कोषाध्यक्ष प्रतीक सोनी, सोशल मीडिया प्रभारी सुरेश महाली, सुजन कुमार मन्ना, मंडल मंत्री पूजा सिंह, मंडल उपाध्यक्ष सुभाष बनर्जी, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष मंटू प्रजापति, किसान मोर्चा मीडिया प्रभारी साहिल आनंद आदित्य सोनी, षष्ठी गोराई, सुरेंद्र नाथ, सुष्मिता मल्य, रिकी कुमार, रिंकू अग्रवाल, समेत भारतीय जनता पार्टी के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें- Tilka Manjhi Jaynti: पटमदा के बेलटांड़ में जयंती पर हुई बाबा तिलका मांझी की पूजा-अर्चना




