Bihar

भाजपा ने ‘समर्पण दिवस’ के रूप में मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि

Sahabganj : जनसंघ के पूर्व अध्यक्ष व भारतीय जनता पार्टी के प्रेरणास्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि सहिबगंज जिला में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सभी मंडलों में समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया. शुक्रवार को साहेबगंज नगर अध्यक्ष पंकज चौधरी की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद चौक स्थित विधायक कार्यालय में पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया. उनके बताए मार्गों और आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया. साथ ही माइक्रो डोनेशन कार्यक्रम के तहत नमो एप के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने ज्यादा से ज्यादा लोगो को स्वैच्छिक अंशदान भी कराया.

इसे भी पढ़ें : JTET 2022 : क्लास एक से पांच के लिए 200 और छह से आठ के लिए 250 अंक की होगी परीक्षा, जानिए- कैसा होगा परीक्षा पैटर्न

आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजमहल विधायक अनंत ओझा ने कहा कि भारत की धरा पर अनेक युग पुरुष पैदा हुए उनमें से एक पंडित दीनदयाल उपाध्याय भी रहें, जिन्होंने जीवन पर्यन्त समाज के अंतिम पयदान पर खड़े गरीबों, शोषितों व वंचितों के जीवन में खुशहाली व बदलाव लाने की लड़ाई लड़ी.

ओझा ने कहा आज सामाजिक जीवन में एक नेता को कैसा होना चाहिए, भारत के लोकतन्त्र और मूल्यों को कैसे जीना चाहिए, दीनदयाल जी इसके भी बहुत बड़ा उदाहरण हैं. एक ओर वो भारतीय राजनीति में एक नए विचार को लेकर आगे बढ़ रहे थे, वहीं दूसरी ओर, वो हर एक पार्टी, हर एक विचारधारा के नेताओं के साथ भी उतने ही सहज रहते थे. हर किसी से उनके आत्मीय संबंध थे.

इस मौके पर रहे जिला अध्यक्ष रामदरश यादव, धर्मेन्द्र कुमार उपाध्यक्ष, नगर परिषद उपाध्यक्ष रामानंद साह, जिला मंत्री गौतम यादव, अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष विनोद चौधरी, जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र पोद्दार, संजय पटेल, अनिमेश सिन्हा, प्रशांत शेखर, ज्योति शर्मा, रूबी देवी, सौरभ मिश्रा, कौशल किशोर ओझा, संतोष चौधरी, संजय पंडित सहित अन्य लोग उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें : BPSC ने न्यायिक सेवा की मुख्य परीक्षा का रिजल्ट किया जारी , 691 परीक्षार्थी पास हुए

Related Articles

Back to top button