
Arwal : जिले में सोमवार को मुखिया की गाड़ी पर अचानक बाइक सवार अपराधियों ने गोलीबारी करते हुए हमला कर दिया. इस गोलीबारी में में मुखिया का भांजा गंभीर रूप से जख्मी है. फिलहाल हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है. घटना अरवल जिले के मेहंदिया थाना इलाके की है जहां इन्जोर पंचायत के मुखिया विनय पटेल की गाड़ी पर अचानक बाइक सवार अपराधियों ने गेहुआ बीघा गांव के समीप हमला कर दिया. गोलीबारी में मुखिया के भांजे मुकेश पटेल गंभीर रूप से घायल हैं. जानकरी के अनुसार मुखिया सोमवार को अपने कार्य से कलेर प्रखंड जा रहे थे तभी पहले से घात लगाये बाइक सवार अपराधियों ने उनकी गाड़ी पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी. गोली लगने से घायल मुखिया के भांजे को इलाज के लिए अरवल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
इसे भी पढ़ें – भाषा विवाद पर सत्ता पक्ष में नहीं थम रही नूराकुश्ती



