
Chatra: रानी देवी ब्लाईंड मर्डर केस में एसआईटी को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से घटना में प्रयुक्त बाइक और चाकू के साथ कपड़ा भी किया जब्त किया है.
सिमरिया थाना क्षेत्र में विगत 16 सितम्बर को सुनील कुमार नामक शख्स ने अंधविश्वास के चक्कर में गांव की महिला की निर्मम हत्या कर दी थी. महिला का शव थाना क्षेत्र के सबानो कोंडराटांड टोला स्थित जंगल किनारे खेत से बरामद हुआ था. आरोपी पांच वर्षों तक पुत्र की प्राप्ति नहीं होने का रानी को दोषी मानता था. आरोपी सबानो के ही बारा टोला का रहने वाला है.
पुलिस ने बताया कि सबानो गांव की रानी खेत में लग अपने फसल देखने खेत गई थी. जहां परले से मौजूद सुनील ने रानी का गला दबाया फिर चाकू से गोदकर मारा डाला. इस मामले की जांच के लिए एसपी राकेश रंजन के निर्देश पर एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी के नृत्व में गठित एसआईटी को ये सफलता मिली. इस टीम में थाना प्रभारी विवेक कुमार, एसआई अनिल कुमार व रामदेव वर्मा समेत सशस्त्रबल के जवान शामिल थे.
इसे भी पढ़ें: धनबाद के सिंदरी में एक तरफ अतिक्रमण हटाओ अभियान दूसरी तरफ बन रहा आलिशान मकान




