
Jamshedpur : ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट फेडरेशन द्वारा केंद्रीय राज्य गृहमंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त करने की मांग से संबंधित एक मांग पत्र जिले के उपायुक्त के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री को भेजा गया. मांग पत्र में कहा गया है कि विगत दिनों उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों के मौत के मामले में गठित एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट में केंद्रीय राज्य गृहमंत्री अजय मिश्रा के पुत्र आशीष मिश्रा को इस घटना का दोषी करार दिया था और अब तक उक्त मामले में केंद्र सरकार ने अपने मंत्री पर कोई कार्रवाई नहीं की. मांग पत्र के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री से अजय मिश्रा को बर्खास्त करने की मांग की है. यह जानकारी फेडरेशन के अध्यक्ष सतनाम सिंह गंभीर ने दी.
इसे भी पढ़ें – लोहा टाल से तार की चोरी में तीन को जेल । पूर्व डीडीसी के घर चोरी में कलाकारों ने सोनू को बताया निर्दोष, पुलिस ने थाने से छोड़ा




