
Jamshedpur : सीतारामडेरा थाना अंतर्गत छायानगर के रहने वाले सुमन कुमार के टाल दुकान से तार चोरी करने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. घटना गुरुवार की रात की है. पुलिस ने मामले में राकेश कहार उर्फ पद्दूम, कुणाल मुंडा उर्फ छिला के अलावा चोरी का सामान खरीदने वाले महेंद्र कुमार यादव उर्फ बंगाली गिरफ्तार किया है. उनकी निशानदेही पर चोरी के सामान भी बरामद किये गए है. उन सबों से पूछताछ के बाद पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
पूर्व डीडीसी के घर पर चोरी के दिन समारोह में गाना गा रहा था सोनू

जिले के पूर्व डीडीसी बी महेश्वरी के घर मे चोरी के मामले में शहर के कलाकारों ने सोनू शर्मा को निर्दोष करार दिया. उनका कहना है कि सोनू घटना के दिन घर मे आयोजित समारोह में गाना गा रहा था. उसके बाद मामले में हिरासत में लिये गये सोनू को बिष्टुपुर पुलिस ने थाने में पूछताछ के बाद छोड़ दिया. इस दौरान कलाकार संघ से जुड़े कई लोग थाना पहुंचे थे. मालूम हो कि उपस्थित थे. मालूम हो कि 12 दिसम्बर को पूर्व डीडीसी के बिष्टुपुर स्थित घर से जेवरात चोरी हो गये थे. उस दौरान समारोह चल रहा था. घटना को लेकर सोनू के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी. उसी मामले में पुलिस ने मामले में पूछताछ के लिये सोनू को हिरासत में लिया था.
इसे भी पढ़ें – हजारीबाग : रेलवे ट्रैक के पास मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका




