National

फेमस फैशन डिजाइनर शरबरी दत्ता का निधन, बाथरूम में मिली लाश

Kolkata: सुप्रसिद्ध फैशन डिजाइनर शरबरी दत्ता का कोलकाता स्थित उनके आवास पर निधन हो गया. वह 63 वर्ष की थीं. उनके परिवार ने यह जानकारी दी. दत्ता अकेले रहती थीं और गुरुवार शाम को ब्रॉर्ड स्ट्रीट स्थित अपने आवास के बाथरूम में मृत पाई गईं.

परिवार वालों ने बताया कि सुबह से ही फोन पर उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा था. पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि चिकित्सकों का कहना है कि उनकी मौत ब्रेन स्ट्रोक के कारण हुई है लेकिन शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है.

इसे भी पढ़ेंः कृषि बिल से नाराज किसानों का प्रदर्शन, धरना पर बैठे किसान ने खाया जहर

पुरुषों के पारंपरिक वस्त्रों को दिया नया लुक

बंगाली भाषा के कवि अजित दत्ता की बेटी शरबरी ने पढ़ाई पूरी करने के बाद फैशन डिजाइनिंग में अपनी प्रतिभा दिखाई और पुरुषों के पारंपरिक वस्त्रों पर अपनी छाप छोड़ी. बाद में शरबरी दत्ता ने अपना खुद का ब्रांड शुनया बनाया, जिसकी कई दुकानें कोलकाता में है.

गायक परमा बनर्जी और उज्ज्यनी मुखर्जी, अभिनय क्षेत्र की हस्ती श्रबोंती चटर्जी, रुकमणि मोइत्रा और पुजारिन घोष, रंगमंच की हस्ती और निर्देशक देबेश चटर्जी ने दत्ता के निधन पर शोक व्यक्त किया है. शरबरी दत्ता का बेटा अमलीन दत्ता भी फैशन डिजाइनर हैं.

पोस्टमार्टम से खुलेगी मौत की गुत्थी

इस मामले को लेकर पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज किया है. शव का पोस्टमार्टम किया जायेगा. उम्मीद है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से फैशन डिजायनर शरबरी दत्ता की मौत की गुत्थी सुलझ पायेगी. बता दें कि शरबरी दत्ता के डिजाइन किये कपड़े फेमस एक्ट्रेस विद्या बालन समेत कई एक्टर्स ने भी पहने हैं.

इसे भी पढ़ेंः CoronaUpdate:  संक्रमितों का आंकड़ा 52 लाख के पार, 10 लाख से अधिक एक्टिव केस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button