JamshedpurJharkhand

अल्पसंख्यक विकास मंच ने कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित

Jamshedpur : जमशेदपुर में अल्पसंख्यक विकास मंच द्वारा कोरोना काल में मानव हित में अपनी सेवा दे चुके कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया गया. मौके पर समाजसेवी गुड्डू गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. गौरतलब हो कि जमशेदपुर शहरी इलाके के साथ पूरे पूर्वी सिंहभूम जिले भर में कोरोना काल के दौरान तमाम स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ-साथ समाजसेवियों ने मानव सेवा का परिचय देते हुए जरूरतमंद और असहायों को राशन, दवाइयां एवं कई तरह की जरूरत के सामान नि:शुल्क उपलब्ध कराया. ऐसे तमाम कोरोना योद्धाओं को मंच द्वारा सम्मानित किया गया. सभी को इस दौरान प्रशस्ति पत्र देकर उनका हौसला बढ़ाया गया, ताकि आगे भी सभी बढ़-चढ़ कर मानव कल्याण में अपनी सेवा दें.

इन संस्थाओं को किया गया सम्मानित

सबुज बंगला ट्रस्ट, प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन, मुस्कान तनाव निवारण संस्था, महिला विकास सहयोग समिति, एहसास संस्था, झारखंड ह्यूमेनिटी फाउंडेशन.

इसे भी पढ़ें – संथाल परगना के कमिश्नर ने देवघर और जामताड़ा के अधिकारियों के साथ की मतदाता सूची की समीक्षा

Related Articles

Back to top button