Crime NewsJharkhandPalamu

पलामू: काले कपड़े को हेमंत सोरेन ने करवाया बैन, हिरासत में लिए गए छात्र नेता

Palamu : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के नक्शे कदम पर हेमंत सोरेन भी चल पड़े हैं. मुख्यमंत्री बनने के बाद पलामू दौरे पर पहुंचे हेमंत सोरेन ने रघुवर दास की तरह कार्यक्रम स्थल पर काले कपड़े बैन करवा दिये. कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे कई लोगों के पास से काले कपड़े जब्त कर अलग रख दिये गये. बताते चलें कि रघुवर दास के कार्यकाल में भी पलामू के कार्यक्रम में काले कपड़े पर प्रतिबंध लगाया गया था. इस कार्रवाई की तरह ही उस समय भी कार्यक्रम स्थल पर काले कपड़े पहनकर पहुंचना प्रतिबंधित कर दिया गया था.

विदित हो कि झारखंड सरकार की नई स्थानीय नीति का पलामू प्रमंडल से भारी विरोध किया जा रहा है. साथ ही जेएसएससी में 12 भाषाओं की तरह हिन्दी, भोजपुरी, मगही, अंगिका को शामिल करने की मांग तेज की गई है. कई स्तरों पर आन्दोलन भी चलाया गया है.

इसे भी पढ़ें:राज्यपाल से मिले आंदोलनरत छात्र, मिला सकारात्मक कदम उठाने का आश्वासन

कार्यक्रम स्थल से अगल रखवाये गए काले कपड़े

सीएम के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पलामू प्रमंडल के अलग-अलग हिस्सों से लोग मेदिनीनगर पहुंचे थे. कार्यक्रम स्थल के पास पहुंचने पर सुरक्षा जांच में लगे महिला एवं पुरूष सुरक्षाकर्मियों ने लोगों के काले कपड़े अलग करवा दिये. कई लोग काला शॉल ओढ़कर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे थे, जिसे अलग रखवाया गया.

इसी तरह मुख्यमंत्री के आगमन से पहले कई छात्र नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. प्रशासन को सूचना मिली थी कि झारखंड सरकार की कर्मचारी चयन प्रतियोगी परीक्षा में हिन्दी, भोजपुरी, मगही एवं अंगिका को शामिल कराने की मांग को लेकर छात्र नेता सीएम के कार्यक्रम का विरोध करने वाले हैं.

इसे भी पढ़ें:दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से नाम वापस ले सकते हैं विराट कोहली

आपसू के अभिषेक सदर थाना में, एआईएसएफ के सुजीत रहे घर पर नजरबंद

जिला प्रशासन की ओर से की गई कार्रवाई में छात्र संगठन आपसू के अभिषेक मिश्रा एवं एआईएसएफ के सुजीत पांडे विदेशी को शुक्रवार की पूर्वाहन हिरासत में ले लिया गया. छात्र नेता अभिषेक ने कहा कि रात 9 बजे सदर थाना से फोन आया और सुबह 11 बजे थाना में आने को कहा गया. नहीं आने की बात करने पर घर से हिरासत में ले लेने की चेतावनी दी गयी. नतीजा अभिषेक मिश्रा पूर्वाहन 11 बजे सदर थाना पहुंचे.

पुलिस ने उन्हें वहीं बैठा लिया और दोपहर बाद तक बैठाए रखी. इसी तरह एआईएसएफ के सुजीत पांडे को भी पहले उनके घर पर नजरबंद किया गया, बाद में किसी दूसरे जगह पर रखा गया.

इसे भी पढ़ें:मुजफ्फरपुर में पांच करोड़ के बैंकिंग फ्रॉड मामले में ईडी ने टाउन थाना से मांगी रिपोर्ट

छात्र नेताओं ने सरकार पर साधा निशाना

छात्र नेता अभिषेक मिश्रा और सुजीत पांडे ने हिरासत में रहते हुए वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने सरकार पर जमकर निशाना साधा. अभिषेक मिश्रा ने कहा कि झारखंड सरकार पलामू प्रमंडल के छात्रों से डरती है.

इसे भी पढ़ें:जयपुर रैली के लिए आलमगीर, पत्रलेख समेत कई कांग्रेसी रवाना, 12 को है रैली

Related Articles

Back to top button