
Ranchi: अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर 12 दिसम्बर को जयपुर में आयोजित रैली में भाग लेने के लिए विधायक दल नेता आलमगीर आलम, मंत्री बादल पत्रलेख,प्रदेश कांग्रेस कमिटी के वरीष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे,शमशेर आलम,दीबेश राज,राजा सिंह राजपूत, सुल्तान अहमद एवं अन्य कांग्रेसियों के साथ रवाना हो गये.
इसे भी पढ़ें:पलामू: फिल्म अभिनेता सोनू सूद की सार्थक पहल, सतबरवा के कन्या उवि में देंगे बेंच-डेस्क
महंगाई को लेकर कांग्रेस पार्टी निर्णायक लड़ाई लड़ेगीः आलमगीर
हवाई अड्डे पर मीडियाकर्मियों से बात करते हुए विधायक दल नेता आलमगीर आलम ने कहा महंगाई को लेकर 2014 में भाजपा की सरकार सत्ता में आई थी लेकिन आज हालात क्या हैं किसी से छुपी हुई नहीं है,पेट्रोल डीजल गैस,खाने पीने से लेकर हर वस्तुओं की कीमत चार गुणा बढ़ गई है. आम लोगों का जीना दुस्सवार हो गया है,महंगाई को लेकर कांग्रेस पार्टी निर्णायक लड़ाई लड़ेगी.
मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा एआईसीसी के आह्वान पर दिल्ली जा रहे हैं और वहां से जयपुर में आयोजित रैली में भाग लेंगे. महंगाई हटाओ रैली में देशभर से लाखों कांग्रेस कार्यकर्ता जयपुर पहुँच रहे हैं.
इसे भी पढ़ें:राज्यपाल से मिले आंदोलनरत छात्र, मिला सकारात्मक कदम उठाने का आश्वासन
पहले यह रैली रामलीला मैदान नई दिल्ली में होनी थी लेकिन केन्द्र सरकार के दवाब के आगे दिल्ली के उपराज्यपाल ने अनुमति वापस ले ली.
कांग्रेस नेता आलोक दूबे ने बताया कि पेट्रोल-डीजल-एलपीजी सिलेंडर,दाल,तेल,सब्जी सहित खाने पीने की सभी वस्तुओं की कीमतों को कम करने के लिए केन्द्र सरकार पर यह रैली कारगार दवाब बनाऐगी उसी प्रकार जिस प्रकार कृषि काले कानून एवं वनों का अधिकार संशोधन कानून को जनमत के आगे वापस लेना पड़ा.
महंगाई हटाओ रैली को कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी,वरीष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी,पूर्व प्रधानमंत्री डा.मनमोहन सिंह सहित कांग्रेस के अन्य वरीष्ठ नेता संबोधित करेंगे.
इसे भी पढ़ें:मुजफ्फरपुर में पांच करोड़ के बैंकिंग फ्रॉड मामले में ईडी ने टाउन थाना से मांगी रिपोर्ट




