
Muzaffarpur: जिले में 5 करोड़ के बैंकिंग फ्रॉड मामले में ईडी ने कार्रवाई को तेज करते हुए टाउन थाना पुलिस से रिपोर्ट मांगी है. इसके अलावा ईडी ने रिटायर्ड महिला प्रोफेसर मीना कुमारी के अकाउंट से एक करोड ₹700000 का विवरण भी मांगा है. जिसे टाउन थाना की पुलिस ने डाक के जरिए इस रिपोर्ट को पटना भेज दिया है. पुलिस के अनुसार, बीते दिनों प्रर्वतन निदेशालय (ईडी) की ओर से टाउन थाने की पुलिस को पत्र भेजा गया था.
इसमें मांग की गयी थी कि रिटायर्ड महिला प्रोफेसर के खाते जो एक करोड़ सात लाख रुपये का फ्रॉड हुआ उसमें क्या कार्रवाई हुई. पुलिस ने किस-किस पर एफआईआर दर्ज किया. चार्जशीट हुआ कि नहीं, वर्तमान में केस की क्या स्थिति है. इसकी जानकारी मांगी गयी थी.
इसे भी पढ़ें:राज्यपाल से मिले आंदोलनरत छात्र, मिला सकारात्मक कदम उठाने का आश्वासन
वहीं टाउन थाने की पुलिस अब सेंट्रल जेल में बंद फ्रॉड के आरोपी पीएनबी के कैशियर नीतेश कुमार सिंह, जफर इकबाल समेत छह आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट की कवायद तेज कर दी है.
शीघ्र ही ठोस साक्ष्य के आधार पर इन सभी के खिलाफ चार्जशीट दायर की जाएगी. पुलिस सभी छह आरोपितों को इस कांड में रिमांड पर ले चुकी है.




