
Ranchi : सातवीं से दसवीं जेपीएससी केपीटी परीक्षा के परिणाम में हुई गड़बड़ी की आशंका के बाद आंदोलनरत छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल आज राजभवन में राज्यपाल रमेश बैस से मिला. प्रतिनिधिमंडल में कुणाल प्रताप के अलावा चार अन्य लोग राजभवन में राज्यपाल रमेश बैस से मिलकर निकले. छात्र कुणाल प्रताप ने बताया कि राज्यपाल का रवैया सकारात्मक रहा है.
उन्होंने सभी आपत्तियों से संबंधित फाइल को गौर से देखा और सकारात्मक रवैया अपनाते हुए जो उचित कदम होगा उसे उठाने की बात कही. वहीं राज्यपाल ने यह भी कहा की प्रशासन की ओर से आंदोलनरत छात्रों पर जो प्राथमिकी दर्ज की गई है वह वापस की जाएगी.
उन्होंने कहा कि जो हक की बात कर रहे हैं वह स्टूडेंट है ना कि कोई और. कुणाल प्रताप ने बताया कि राज्यपाल रमेश बैस ने आश्वासन दिया है कि इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री से गंभीरता से बात की जाएगी और सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे. किसी भी स्थिति में स्टूडेंट्स का हक नहीं मारा जाएगा.
राज्यपाल से मिलने वालों में कुणाल प्रताप सिंह, देवेंद्र नाथ महतो, मनोज यादव, कहकसा कमाल, प्रवीण चौधरी आदि शामिल रहे.
इसे भी पढ़ें:कोहली को टीम इंडिया के वनडे कप्तानी से हटाने को ले BCCI अध्यक्ष गांगुली ने खोला राज




