
New Delhi : दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर भारतीय क्रिकेट टीम को 26 दिसंबर से 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. विराट कोहली की कप्तानी में पहले भारतीय टीम टेस्ट सीरीज खेलेगी और उसके बाद रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 वनडे मैच की सीरीज खेलेगी.
दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जाने से पहले द टेलीग्राफ की रिपोर्ट में यह कहा गया है कि विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से अपना नाम वापस ले सकते हैं.
इसे भी पढ़ें:मुजफ्फरपुर में पांच करोड़ के बैंकिंग फ्रॉड मामले में ईडी ने टाउन थाना से मांगी रिपोर्ट
ये हो सकती है वजह
बीसीसीआई और भारत की चयन समिति ने बुधवार को वनडे टीम का कप्तान रोहित शर्मा को बना दिया गया है. विराट कोहली जो पहले वनडे और टेस्ट की कप्तानी कर रहे थे अब उनसे वनडे की कप्तानी छीन कर रोहित शर्मा को सौप दी गई है.
अब इसी के बाद लगातार यह कयास लगाए जा रहे हैं कि विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज से अपना नाम वापस ले सकते हैं.
द टेलीग्राफ की खबर में यह कहा गया है कि विराट कोहली 3 वनडे मैचों की सीरीज से नाम वापस ले सकते हैं. अब देखना है कि जब भारत की वनडे टीम का चयन होता है उस वक्त उसमें विराट कोहली का नाम होता है या नहीं.
इसे भी पढ़ें:राज्यपाल से मिले आंदोलनरत छात्र, मिला सकारात्मक कदम उठाने का आश्वासन




