Bihar

उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न

Patna : बिहार में महापर्व छठ का उत्साह पटना समेत सभी जिलों में देखा गया. व्रतियों ने घंटो पानी में खड़े होकर  उदीयमान अर्घ्य दिया और भगवान भास्कर की स्तुति की. इसके साथ ही महापर्व छठ का समापन हो गया.

सीएम नीतीश कुमार भी छठ घाट पर नजर आएं

बुधवार को संध्या अर्घ्य के दौरान बिहार के सीएम नीतीश कुमार, सांसद रविशंकर प्रसाद सिहं सहित बिहार सरकार के तमाम मंत्री विधायक भी विभिन्न घाटों पर नजर आए. पटना में सीएम नीतीश कुमार ने विभिन्न छठ घाटों का दौरा किया. इससे पहले छठ पर्व के लिए सूबे के सभी जिलों में नदी तालाबों की साफ सफाई कराई गई और वहां खूबसूरत सजावट, लाइट लगाई गई. महापर्व के दौरान व्रतियों के साथ लोगों का भी उत्साह देखते ही बन रहा था. सूबे में लाखों की संख्या में व्रती घाटों पर पहुंच कर पानी में खड़े होकर भगवान भास्कर की अराधना की. वहीं कई व्रती ऐसे भी रहें, जिन्होंने घर पर ही छठ पर्व की व्यवस्था की थी. उन्होंने घर पर ही रहकर अस्ताचलगामी सूर्य की उपासना की.

इसे भी पढ़ें : श्रद्धा के साथ मनाया गया आस्था का महापर्व छठ, उमड़ पड़ी थी छठ घाटों पर भीड़

Related Articles

Back to top button