Lead NewsNationalNEWS

प्रेमिका ने किसी और से की सगाई तो प्रेमी ने 18 बार चाकू से गोदा, प्रेमी हिरासत में

Hyderabad: हैदराबाद में प्रेमिका द्वारा किसी और से शादी तय करने से खफा प्रेमी ने प्रेमिका को चाकू से गोद कर घायल कर दिया. बताया जाता है कि प्रेमिका के जिस्म पर एक के बाद एक 18 बार चाकू से वार किया. प्रेमिका अस्पताल में उपचाराधीन है. मामला पुलिस के पास भी पहुंच चुका है.

इसे भी पढ़ेंःT-20 WC: इंग्लैंड को पछाड़कर न्यूजीलैंड फाइनल में, अब पाकिस्तान-आस्ट्रेलिया के मुकाबले पर नजर

बताया जाता है कि प्रेमी और पीड़िता विकराबाद जिले के दौलताबाद के रहने वाले हैं. 23 वर्षीय प्रेमी एक निजी कंपनी में कार्यरत है. यह भी बताया गया है कि दोनों के बीच पिछले कुछ दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. करीब तीन पूर्व लड़की की एक अन्य व्यक्ति से सगाई हुई थी. बताया जा रहा है कि कथित प्रेमी सगाई के बाद भी लड़की पर शादी के लिये दबाव बना रहा था.

इसे भी पढ़ेंःJharkhand Corona Update: 24 घंटे में रांची से मिले 15 संक्रमित, 23 जिलों में राहत

लड़की इसके लिये तैयार नहीं थी. वह सगाई तोड़ने की बात भी करता था. जिसके बाद तैश में आकर प्रेमी ने इस कृत्य को अंजाम दिया. पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है. आगे की कार्रवाई चल रही है.

Related Articles

Back to top button