Jamshedpur

श्रद्धा के साथ मनाया गया आस्था का महापर्व छठ, उमड़ पड़ी थी छठ घाटों पर भीड़

Jamshedpur : आस्था का महापर्व छठ गुरुवार को संपन्न हो गया. छठ व्रतियों ने सुबह के समय डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया और उनसे सुख शांति बनाए रखने की कामना की. शहर के नदी और तालाब के छठ घाटों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखते ही बन रही थी.

लाइटिंग की अच्छी व्यवस्था

छठ घाटों की बात करे तो सभी जगह पर स्वयंसेवी संगठन व राजनीतिक पार्टी के लोगों ने लाइटिंग की अच्छी व्यवस्था की थी. छठ घाट दूधिया रोशनी से नहा रहा था. छठ घाटों पर उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं हुई. उन्हें सभी तरह की सुविधाएं मिल रही थी.

लगाए गए थे सहायता शिविर

छठ व्रतियों और अन्य श्रद्धालुओं के लिए स्वयंसेवी संगठनों की ओर से अलग-अलग सहायता शिविर का आयोजन किया गया था. कहीं पर दूध और अगरबत्ती का वितरण किया जा रहा था तो कहीं पर खीर व चाय व अन्य सामग्रियों का. छठ व्रत पूरा करने के बाद छठ व्रतियों ने भी इन शिविरों का लाभ उठाया. प्रत्येक साल की तरह मानगो, सोनारी, कदमा, सिदगोड़ा सूर्य मंदिर, सुंदरनगर नरढवा घाट, बागबेड़ा, जुगसलाई, परसुडीह, गोविंदपुर आदि घाटों पर सहायता शिविर भी लोगों को लगाए हुए देखा गया था.

छठ घाट पर विधायक सरयू राय व भाजपा नेता रघुवर दास पहुचें

छठ घाटों पर विधायक सरयू राय और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास को भी अर्घ्य देते हुए देखा गया. इसके अलावा भी राजनीतिक दल के कई नेताओं को अलग-अलग छठ घाटों पर देखा गया.

Related Articles

Back to top button