Corona_UpdatesJharkhandLead NewsRanchi

कोरोना के बढ़ रहे मामले, रिम्स-सदर समेत RANCHI के विभिन्न अस्पतालों में 1000 बेड तैयार

Ranchi: झारखंड में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं. केवल राजधानी की बात करें तो पिछले कुछ दिनों से हर दिन औसतन डेढ़ दर्जन कोरोना के नए मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है. ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने अभी से ही तैयारी शुरू कर दी है. राजधानी में किसी भी स्थिति से निपटने के लिए एक हजार बेड तैयार रखे गए हैं. जिसका इस्तेमाल आपात स्थिति में किया जाएगा. सिविल सर्जन डॉ विनोद कुमार ने कहा कि फिलहाल पैनिक वाली स्थिति शहर में नहीं है. फिर भी हमारी तैयारी पूरी है और पहले से ज्यादा आक्सीजन सपोर्टेड बेड भी हैं. नया आक्सीजन प्लांट भी तैयार है जिससे कि इस बार आक्सीजन की किल्लत नहीं होगी.

इसे भी पढ़ें : सहायक पुलिस के परिजन डीसी कार्यालय पर धरना पर बैठे

350 बेड सदर हॉस्पिटल में

सदर हॉस्पिटल सुपरस्पेशियलिटी में अभी 350 बेड आपरेशनल है, फिलहाल मैटरनिटी, चाइल्ड वार्ड के अलावा अन्य विभागों को भी शिफ्ट कर कोविड मरीजों के लिए तैयार किया गया है. जिससे कि जरूरत पड़ने पर सभी बेड कोविड मरीजों के लिए चालू कर दिए जाएंगे. फिलहाल इलाज कराने वाले मरीजों को प्राथमिकता दी जा रही है.

रिसालदार में 90 बेड का वार्ड

कोविड के मरीजों के इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग ने रिसालदार नगर हेल्थ सेंटर में कोविड सेंटर बनाया था. जिसे फिर से तैयार रखा गया हैय़ वहीं 90 बेड कोविड के मरीजों के लिए होंगे. अगर रिम्स और सदर के अलावा मरीजों की संख्या बढ़ती है तो उन्हें यहीं रखकर इलाज किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें : एलजेपी प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज की बढ़ी मुश्किलें, दिल्ली हाइकोर्ट में जिला कोर्ट से मिली जमानत को चुनौती

सीसीएल में भी है 70 बेड

सरकार ने रिम्स और सदर के अलावा सीसीएल गांधीनगर हॉस्पिटल को भी कोविड के मरीजों के इलाज के लिए सेंटर बनाया था. जहां एक समय मरीज ओवर लोड थे. फिलहाल हॉस्पिटल में कोविड का मरीज नहीं है, लेकिन हॉस्पिटल प्रबंधन को 70 बेड के साथ तैयार रहने को कहा गया है. वहीं आक्सजीन सपोर्टेड बेड भी रखे जाएंगे.

इसे भी पढ़ें : बिहार में टूटा महागठबंधन : आरजेडी से अलग हुई कांग्रेस, भक्त चरण ने लालू के दावे की खोली पोल

रिम्स में 500 बेड की कैपेसिटी

राज्य के सबसे बड़े हॉस्पिटल रिम्स को इंटीग्रेटेड कोविड सेंटर बनाया गया है. जहां पर राज्य के अलावा दूसरे राज्यों से भी मरीज इलाज के लिए पहुंचे थे. यह देखते हुए हॉस्पिटल में एक हजार बेड कोरोना के मरीजों के लिए रखे गए थे. फिलहाल 500 बेड की तैयारी रिम्स में की गई है. जिसमें 100 बेड का न्यू ट्रामा सेंटर अभी भी कोविड मरीजों के लिए रिजर्व है. वहीं बाकी के बेड अलग-लग जगहों पर है. जरूरत पड़ने पर और बेड बढ़ाए जाएंगे.

सभी सीएचसी में 20-20 बेड

राजधानी में कम्युनिटी हेल्थ सेंटर भी हैं. वहां पर भी 20-20 बेड कोविड से निपटने के लिए तैयार रखे गए हैं. इसके अलावा सभी जरूरी इक्विपमेंट्स भी उपलब्ध करा दिए गए है जिससे कि कोविड का मरीज मिलने के बाद उनका इलाज किया जा सके. वहीं उन्हें रिम्स और सदर लाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

इसे भी पढ़ें : पटना के अमहरा कंस्ट्रक्शन की देवघर समेत छह शहरों के ठिकानों पर IT की रेड, 60 करोड़ से अधिक के हेरफेर की आशंका

Related Articles

Back to top button