
Patna: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद प्रिंस राज की मुश्किलें बढ़ गयी है. रेप के मामले में फंसे प्रिंस राज को दिल्ली के जिला कोर्ट द्वारा अग्रिम जमानत दिये जाने के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की गयी है. हाईकोर्ट ने प्रिंस राज को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है कि क्यों नहीं उनकी अग्रिम जमानत रद्द कर दी जाये.
इसे भी पढ़ें : पटना के अमहरा कंस्ट्रक्शन की देवघर समेत छह शहरों के ठिकानों पर IT की रेड, 60 करोड़ से अधिक के हेरफेर की आशंका
सांसद को अग्रिम जमानत के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर करने वाली महिला वही है जिसने प्रिंस पर रेप का आरोप लगाया है. इस याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस योगेश खन्ना की बेंच ने प्रिंस राज से जवाब मांगा है. गौरतलब है कि दिल्ली की महिला ने प्रिंस राज पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है. महिला ने आरोप लगाया है कि वह एलजेपी की कार्यकर्ता है और प्रिंस राज ने बेहोशी की हालत में उनके साथ दुष्कर्म किया है. ये वाक्य 2020 का बताया जा रहा है. इस मामले में कोर्ट के आदेश के बाद प्रिंस राज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी.




