
Jamshedpur : सहायक पुलिस जहां रांची में पिछले 32 दिनों से धरना पर बैठे हुए हैं, वहीं उनके परिवार के लोग गुरुवार को जिले के डीसी कार्यालय के समक्ष धरना पर बैठ गए हैं. धरना के माध्यम के डीसी के जरिए मुख्यमंत्री के नाम पर ज्ञापन सौंपा जाएगा.
ये हैं मांगें
सहायक पुलिस को स्थायी देने, मानदेय 10 हजार से बढ़ाकर 24 हजार रुपये करने, दुर्घटना बीमा में 20 लाख देने, अनुकंपा पर नौकरी देने, वर्दी भत्ता, टीए और डीए देने, बर्खास्त जवानों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई को निरस्त करने आदि मांगें शामिल हैं.
तीन दिन का दिया अल्टीमेट
धरना पर बैठे परिवार के लोगों ने तीन दिन का अल्टीमेट दिया है और कहा कि अगर उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं की जाती है तो वे रांची जाकर धरना-प्रदर्शन में शामिल होंगे.
इसे भी पढ़ें- कोवाली मांगड़ू गांव में पारिवारिक विवाद में महिला की हत्या, पुलिस कर रही जांच




